बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
27-Jun-2021 07:03 AM
DELHI : देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच अब एक राहत वाली खबर है। बच्चों को कोरोना वैक्सीन कब मिलेगी इस सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बड़ी जानकारी दी है। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने बताया है कि 12 से 18 साल के बच्चों के लिए जल्द ही कोरोना वैक्सीन आ जाएगी। जायडस कैडिला की तरफ से 12 से 18 साल के बच्चों के लिए यह वैक्सीन तैयार की जा रही है।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट की तरफ से पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए केंद्र सरकार ने यह बताया है कि अब बच्चों को जल्द ही कोरोना वैक्सीन मिल पाएगी। सुप्रीम कोर्ट में सरकार की तरफ से शुक्रवार को एक हलफनामा भी दायर किया गया है। हलफनामे में बच्चों के लिए वैक्सीन की बात कही गई है। साथ ही साथ यह भी बताया गया है कि फिलहाल कोरोना वैक्सीन के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल है और देश में 32 करोड़ से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं।
सरकार ने बताया है कि 18 साल से अधिक उम्र के 93 से 94 करोड़ लोगों के लिए 186 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज की आवश्यकता होगी। सरकार ने कहा है कि लोग सीधे टीकाकरण केंद्रों पर जाकर वैक्सीन ले सकते हैं। वैक्सीन के लिए डिजिटल पहुंच कोई मायने नहीं रखता है। सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार ने यह भी बताया है कि सोमवार से लागू की गई नई पॉलिसी के तहत 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि वैक्सीनेशन के आंकड़ों को लगातार सार्वजनिक किया जा रहा है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।