DESK: उत्तर प्रदेश में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाला है, लेकिन चुनाव से पहले योग गुरु बाबा रामदेव का मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। रामदेव ने कहा है कि 'भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड मुसलमान हैं'।


मथुरा में योग गुरु बाबा रामदेव ने मुस्लिम समुदाय को लेकर ऐसा बयान दिया कि अब वह चर्चा का विषय बन गया है। मीडिया से बातचीत करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि भारत के प्राचीन ऋषि-मुनि और राम-कृष्ण भी मुस्लिमों के पूर्वज थे। उन्होंने मुस्लिम समाज को अपने पूर्वजों की जड़ों से जुड़ने की अपील की। कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता से समाज और देश दोनों मजबूत होंगे।


बाबा रामदेव ने कहा कि जितने भी मुस्लिम भाईयों हैं, उनसे मैं आह्वान करूंगा कि उनके भी पूर्वज हमारे ऋषि सिकाये हैं। उनके भी पूर्वज राम कृष्ण हैं। जितने भी मुसलमान हैं ना वो अपने पूर्वजों के साथ जुड़ जाएंगे तो अपने आप को कभी भी कमजोर अनुभव नहीं करेंगे। क्योंकि कि भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कनभर्टेड मुसलमान हैं। हिन्दू मुसलमान मिलकर रहेंगे तो खुद भी मजबूत बनेंगे और देश भी मजबूत बनेगा। 


उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी मुस्लिम भाइयों से आग्रह करूंगा कि वे यह स्वीकार करें कि हमारे प्राचीन ऋषि-मुनि चाहे वे पुरुष हों या महिलाएं उनके भी पूर्वज हैं। राम और कृष्ण भी उनके ही पूर्वज हैं, यदि मुस्लिम अपने पूर्वजों की जड़ों से जुड़ेंगे, तो वे कभी खुद को कमजोर महसूस नहीं करेंगे। आखिरकार, भारत का हर मुस्लिम कन्वर्टेड है. अगर हिंदू और मुस्लिम एक साथ मिलकर रहेंगे, तो वे खुद भी मजबूत होंगे और देश भी मजबूत होगा।