खुद को ‘स्पाइडर-मैन’ समझकर पटना में 5 साल के बच्चे ने लगाई छलांग, बालकनी से गिरने से पैर हुआ फ्रैक्चर Holi Songs 2026: होली पर DJ भी बोलेगा WOW! ये 10 सुपरहिट गाने करेंगे हर पार्टी को धमाकेदार Bihar Crime News: युवक का मर्डर कर शव को बाइक समेत गड्ढे में फेंका, हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश Patna Crime News: PMCH की हेड नर्स की पीट-पीटकर हत्या, होली पर ससुराल जाने को लेकर घर में हुआ विवाद; पति ने मार डाला Patna Crime News: PMCH की हेड नर्स की पीट-पीटकर हत्या, होली पर ससुराल जाने को लेकर घर में हुआ विवाद; पति ने मार डाला IT Raid 72 Hours : BSP विधायक के ठिकाने पर 72 घंटे की IT रेड खत्म, 9 करोड़ कैश सहित अलमारी से 60 करोड़ के झोल का कला चिट्टा भी मिला Diploma Courses: 12वीं के बाद जल्द पाना चाहते हैं नौकरी? तो आपके लिए बेस्ट है यह डिप्लोमा कोर्स Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में फायरिंग, पटना साइंस कॉलेज में दो राउंड गोली चलने से मची दहशत हो जाइए सावधान! आपका स्मार्टफोन कर सकता है आपकी जासूसी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज IAS Officer : मंत्री की नाराजगी के बाद बड़ा एक्शन, सीनियर अफसर पर गिरी गाज; मीटिंग में नहीं पहुंचने पर सस्पेंड हुआ IAS ऑफिसर
11-Jan-2026 06:20 PM
By First Bihar
AYODHYA: अयोध्या राम जन्मभूमि परिसर में कथित रूप से नमाज पढ़ने की कोशिश करने पर हिरासत में लिया गया कश्मीरी मानसिक रूप से बीमार निकला। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तब रिपोर्ट के आधार पर उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति अहद शेख के परिजनों ने दावा किया था कि वह मानसिक बीमारी से पीड़ित है।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के रहने वाले शेख के परिजनों ने उसका मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को सौंपा। जिससे पता चलता है कि वह मानसिक रूप से बीमार है। वही पुलिस ने बताया कि शेख शनिवार को मंदिर परिसर में कथित तौर पर नमाज पढ़ने की तैयारी कर रहा था, तभी उसे हिरासत में लिया गया। जांच में मंदिर परिसर में मौजूद कुछ कश्मीरी युवकों से भी पूछताछ की गई, लेकिन उनके पास कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। उनके पते का सत्यापन करने के बाद उन्हें उनके सामान के साथ छोड़ दिया गया।
बता दें कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा और अधिक संवेदनशील हो गई है। परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिसमें फेस रीडिंग और हाई फ्रीक्वेंसी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर व्यक्ति की निगरानी की जाती है। इसके बावजूद कभी-कभी संदिग्ध प्रवेश की कोशिशें होती रहती हैं।
यह घटना पिछले कुछ हफ्तों में सुरक्षा में होने वाली चूक का उदाहरण भी है। इससे पहले 5 जून को एक अधेड़ व्यक्ति कुबेर टीला तक प्रवेश कर गया था, जिससे सुरक्षा अधिकारियों ने स्पष्टीकरण मांगा था। शनिवार की घटना से परिसर के अधिकारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।
बता दें कि बीते शनिवार की थी जब अधेड़ उम्र का वह व्यक्ति राम मंदिर में दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे क्षेत्र की ओर बढ़ा. इसी दौरान उसने वहीं नमाज़ पढ़ने की कोशिश शुरू कर दी. उसने नमाज पढ़ने के लिए अपना गमछा बिछाया. इसी बीच श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों की नजर उसकी गतिविधियों पर पड़ी, उन्होंने उसे तुरंत रोका और हिरासत में ले लिया था।