शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
11-Dec-2025 05:24 PM
By FIRST BIHAR
Road Accident: अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चकलागम इलाके में सड़क निर्माण कार्य के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक में कुल 22 मजदूर सवार थे, जिनमें से अब तक 13 के शव बरामद कर लिए गए हैं। बाकी 9 मजदूरों की तलाश जारी है और उनके बचने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए 22 मजदूरों में से 19 असम के तिनसुकिया जिले के गेलापुखुरी टी एस्टेट के रहने वाले थे। ये सभी हैलोंग–चकलागम सड़क के मेटेलियांग क्षेत्र की ओर जा रहे थे, तभी ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। राहगीरों ने घटना देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
हादसे वाला क्षेत्र अत्यंत दुर्गम होने के कारण पुलिस और राहत टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में करीब 18 घंटे का समय लगा। बाद में पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम ने अभियान शुरू किया और अब तक 13 शव निकाल लिए गए हैं।
अब तक जिन 19 मजदूरों की पहचान हुई है, उनमें बुद्धेश्वर दीप, राहुल कुमार, समीर दीप, जोन कुमार, पंकज मानकी, अजय मानकी, विजय कुमार, अभय भूमिज, रोहित मानकी, बीरेंद्र कुमार, अगर ताती, धीरेन चेतिया, रजनी नाग, दीप गौला, रामचबक सोनार, सोनातन नाग, संजय कुमार, करण कुमार और जोनास मुंडा शामिल हैं। पुलिस और राहत दल शेष 9 मजदूरों की खोज में जुटे हुए हैं।