नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
04-Mar-2026 11:30 AM
By First Bihar
DESK: अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक के मेहंदी और संगीत सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शादी की रस्मों में कई बड़े सितारों के साथ-साथ दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए। अर्जुन 5 मार्च को सानिया चंडोक को शादी करेंगे। शादी की रस्में शुरू हो गई है।
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की मेहंदी और संगीत सेरेमनी 3 मार्च की रात धूमधाम से आयोजित की गई। इस खास मौके पर तेंदुलकर परिवार का शाही अंदाज देखने को मिला। समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस लगातार उन्हें शेयर कर रहे हैं। मेहंदी फंक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अर्जुन तेंदुलकर और उनकी मंगेतर सानिया चंडोक साथ में खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ खूब जच रहे हैं। एक वीडियो में दोनों अपने पूरे परिवार के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं।
एक तस्वीर में अर्जुन अपनी होने वाली पत्नी सानिया चंदोक और परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर भी मौजूद रहीं। पूरा परिवार पारंपरिक परिधानों में बेहद आकर्षक लग रहा था। अर्जुन और सानिया दोनों एथनिक लुक में जच रहे थे। अर्जुन हाल ही में आईपीएल की तैयारियों में व्यस्त थे और मुंबई की एक लोकल लीग में भी खेलते नजर आए थे।
समारोह की अन्य तस्वीरों में तेंदुलकर और चंदोक परिवार साथ दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन और सानिया की शादी 5 मार्च को होने वाली है, जिसमें कई बड़े सितारों के शामिल होने की संभावना है। शादी को कवर करने पहुंचे पत्रकारों का सचिन तेंदुलकर ने मुस्कुराते हुए अभिवादन किया और हाथ हिलाकर सभी का धन्यवाद किया।
मेहंदी और संगीत की रस्में पूरी हो चुकी हैं और अब 5 मार्च को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। खास बात यह है कि उसी दिन भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबला भी खेला जाना है, ऐसे में माना जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर समेत कई बड़ी हस्तियां मैच में मौजूद नहीं रह पाएंगी।



