बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
16-Mar-2021 02:31 PM
DESK : सामूहिक विवाह का नाम सुनते ही एक ख्याल आता है कि यहां आर्थिक रूप से कमजोर हैं या शादी का खर्च उठाने में सक्षम नहीं रहने वाले लोग बच्चों का शादी करते हैं.लेकिन ठीक इसके उलट एक अरबपति ने अपने बेटे का विवाह सामूहिक विवाह सम्मेलन में कराया.

यह पूरा मामला राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे का है, जहां कस्बे के अरबपति शख्स विष्णु सिंघल ने अपने बेटे राहुल की शादी सर्व जातीय विवाह सम्मेलन में करवायी. लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि विष्णु सिंघल ने इस विवाह सम्मेलन में होने वाले पूरे खर्च को खुद ही उठाया.

बाड़ी कस्बे के धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा सर्व जातीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन में 20 गरीब अनाथ निशक्तजन कन्याओं का विवाह पारंपरिक तरीके से कराया गया. इस विवाह का पूरा खर्च उठाने वाले अरबपति विष्णु ने सभी नव विवाहित जोड़ों को गृहस्थी का जरूरी सामान दान दिया. उन्होंने अपने बेटे की शादी भी दूसरे उन्य लोगों की तरह ही की.
इस बारे में विष्णु ने बताया कि 'काफी समय पहले मैंने सोच लिया था कि जब भी बेटे की शादी करूंगा तो कुछ अलग हट के करूंगा. आज में सम्मेलन में अपने बेटे के साथ और दूसरे 20 जोड़ोंं की शादी करवा रहा हूं. मेरा सपना पूरा हो गया और मैं लोगों से अपील करूंगा कि ऐसे आयोजन करें जिससे जनकल्याण हो.'