Holi Special Train: होली पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, पूर्व मध्य रेलवे चलाएगी 21 स्पेशल ट्रेनें; पटना-पाटलिपुत्र से समेत इन स्टेशनों से होगा परिचालन Holi Special Train: होली पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, पूर्व मध्य रेलवे चलाएगी 21 स्पेशल ट्रेनें; पटना-पाटलिपुत्र से समेत इन स्टेशनों से होगा परिचालन Bihar Crime News: बिहार के इस जिले को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 175 डेटोनेटर और करीब 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिलने से हड़कंप Bihar Crime News: बिहार के इस जिले को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 175 डेटोनेटर और करीब 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिलने से हड़कंप B.N. College Clash: पटना में बीएन कॉलेज के छात्रों और दुकानदारों में मारपीट, पुलिस की छापेमारी से हड़कंप; 7 नामजद समेत 60 अज्ञात पर केस दर्ज B.N. College Clash: पटना में बीएन कॉलेज के छात्रों और दुकानदारों में मारपीट, पुलिस की छापेमारी से हड़कंप; 7 नामजद समेत 60 अज्ञात पर केस दर्ज Train News: दिल्ली-यूपी-बिहार रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, यात्रा पर निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर Train News: दिल्ली-यूपी-बिहार रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, यात्रा पर निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर Bihar Board 10th Exam: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आज 5वां दिन, चार दिनों में इतने छात्र निष्कासित; विद्यार्थियों को एग्जाम से वंचित किए जाने पर घमासान Bihar Board 10th Exam: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आज 5वां दिन, चार दिनों में इतने छात्र निष्कासित; विद्यार्थियों को एग्जाम से वंचित किए जाने पर घमासान
18-Feb-2026 03:02 PM
By First Bihar
DESK: विवाह एक धार्मिक संस्कार है। यह रिश्तों की नींव और भरोसे पर टिकी होती है। लेकिन एक युवक की शादी के 17 दिन बाद ऐसा खुलासा हुआ, जिससे सन्नाटा पसर गया और खुशियों वाले घर में हड़कंप मच गया।
मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की है जहां डिडौली कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक की शादी 28 जनवरी 2026 को संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र की युवती से धूमधाम के साथ हुई थी। विदाई के बाद जब दुल्हन अपने ससुराल पहुंची तब शुरुआती 3 से 4 दिन सबकुछ सामान्य रहा लेकिन शादी के एक सप्ताह बाद दुल्हन ने पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। दुल्हन पेट के दर्द से कराहने लगी तब ससुरालवालों ने इसे सामान्य प्रोब्लम मान घरेलू उपचार और दवाइयां खाने को दी लेकिन दर्द में कोई राहत नहीं मिली।
शादी के 17वें दिन यानी 13 फरवरी को जब पेट दर्द और बढ़ गया तब दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर प्राइवेट डॉक्टर को दिखाने के लिए ले गया। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। जब रिपोर्ट आई तब दुल्हन के पति और ससुरालवालों के होश उड़ गए। रिपोर्ट में पता चला कि दुल्हन 11 सप्ताह और एक दिन की गर्भवती है। जबकि शादी के 17 दिन ही हुए थे और ढाई महीने से ज्यादा दिन की गर्भावस्था बतायी गयी। अब दूल्हा खुद के साथ ठगा हुआ महसूस करने लगा।
उसके परिजनों का कहना है कि यह बात छिपाकर उनके बेटे के साथ शादी कराई गयी। इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए। दो परिवार को जुड़ने की खुशी एक पल में टूटकर बिखड़ गया। मामला सामने आने के बाद दूल्हे के परिवार वालों ने दुल्हन को उसके मायके भिजवा दिया। वही पीड़ित दूल्हे ने अपने ससुरालवालों पर धोखाधड़ी की आरोप लगाते हुए डिडौली कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई करने की मांग की है। जिसके बाद वर और वधू दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर अब पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।