Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय Bihar Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव की मतगणना शुरू, आया बड़ा अपडेट, तय हो गई एनडीए की जीत Bihar Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव की मतगणना शुरू, आया बड़ा अपडेट, तय हो गई एनडीए की जीत
16-Mar-2026 04:04 PM
By First Bihar
MUMBAI: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मुंबई में बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने इस मुलाकात की एक तस्वीर अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। अखिलेश यादव सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान की तबीयत का हाल जानने पहुंचे थे। हालांकि इस मुलाकात को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
एक्स पर तस्वीर शेयर कर लिखा ‘मुंबई मिलन’
अखिलेश यादव ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में ‘मुंबई मिलन’ लिखा। तस्वीर में दोनों एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। पोस्ट होते ही यह फोटो वायरल हो गई और कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स मिल गए। वहीं, फैंस इस मुलाकात के पीछे की वजह को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।
लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं सलीम खान
बता दें कि सलमान खाने के पिता सलीम खान को 17 फरवरी की सुबह ब्रेन से जुड़ी समस्या के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सुबह करीब 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों की एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने उनकी स्थिति का आकलन किया।
18 फरवरी को अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने जानकारी दी थी कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई है। डॉक्टरों के अनुसार यह ब्रेन सर्जरी नहीं बल्कि एक एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट है, जिससे दिमाग की नसों की स्थिति और संभावित ब्लॉकेज का पता लगाया जाता है।
राजनेताओं से पुराने संबंध
सलमान खान के परिवार के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के पुराने संबंध रहे हैं। इससे पहले भी अखिलेश यादव और अन्य कई बड़े नेता सलमान खान और सलीम खान से मुलाकात कर चुके हैं। सलीम खान बॉलीवुड के दिग्गज लेखक हैं और उनकी तबीयत खराब होने की खबर के बाद कई बड़ी हस्तियां उनका हालचाल जानने पहुंच चुकी हैं।
मुंबई मिलन! @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/dgeGhXUxdc
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 15, 2026