सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार
14-Apr-2021 10:49 AM
DESK : उत्तर प्रदेश में करुणा की दूसरी लहर ने कहर बरपा रखा है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने करीबी अधिकारियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं लेकिन इस वक्त जो ताजा खबर आ रही है उसके मुताबिक यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अखिलेश यादव ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा योगी सरकार के मंत्री भी संक्रमित पाए गए हैं।
अखिलेश यादव ने आपसे थोड़ी देर पहले ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है.. अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जाँच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।
अखिलेश यादव ने अपने संपर्क में आए लोगों को कोरोना जांच कराने की सलाह दी है। आपको याद दिला दें कि अखिलेश यादवा रविवार को हरिद्वार महाकुंभ में पहुंचे थे और पंचायती अखाड़ा निरंजनी पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरि से मुलाकात की थी। नरेंद्र गिरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महंत नरेंद्र गिरि ने अखिलेश यादव को फूल माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया था। अब अखिलेश यादव भी संक्रमित हैं।