‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई
15-Jun-2025 01:42 PM
By First Bihar
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में रहने वाला आर्यन प्लेन क्रैश के बाद क्यों चर्चे में बना हुआ है? यह जानकर आपको हैरानी होगी। दरअसल, गुजरात के साबरकांठा जिले के रहने वाले 17 वर्षीय नाबालिग आर्यन के लिए अहमदाबाद की यह पहली यात्रा कभी न भूलने वाली बन गई। किताबें खरीदने के लिए आए आर्यन ने छत पर खड़े होकर एक विमान को नजदीक से गुजरते देखा और उत्सुकतावश उसका वीडियो मोबाइल फोन से रिकॉर्ड करने लगा। दुर्भाग्यवश, कुछ ही सेकंडों बाद वही विमान हादसे का शिकार हो गया।
पूछताछ के दौरान आर्यन ने बताया कि उसने जैसे ही वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया, महज 24 सेकंड के भीतर ही विमान 'आग के गोले' में बदल गया। यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि वह स्तब्ध रह गया और भयभीत हो गया। आर्यन ने यह वीडियो अपनी बहन को दिखाया, जिसने इसे सबसे पहले देखा और परिजनों को बताया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
शनिवार दोपहर को गायकवाड़ हवेली पुलिस स्टेशन से कुछ अधिकारी मेघाणी नगर स्थित आर्यन के पिता के किराए के घर पहुंचे और उसे पूछताछ के लिए साथ ले गए। मकान मालिक कैलाशबेन के मुताबिक, पुलिस के आने से परिवार घबरा गया था, लेकिन पुलिस ने केवल वीडियो से संबंधित जानकारी के लिए आर्यन से बात की।
अहमदाबाद पुलिस ने बाद में बयान जारी कर स्पष्ट किया कि आर्यन को गिरफ्तार नहीं किया गया, बल्कि वीडियो से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए पूछताछ की गई। इस दौरान उसके पिता भी उसके साथ मौजूद थे।
वहीं जब आर्यन की बहन से पूछताछ की गई, तो आर्यन की बहन मीडिया को बताया कि हादसे के बाद से उसका भाई बेहद डरा और मानसिक रूप से परेशान है। वह वर्तमान में अहमदाबाद में रहना नहीं चाहता और बार-बार ईडर लौटने की बात कह रहा है।
इस विमान दुर्घटना की जांच के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के आने की संभावना है। इसके चलते पुलिस ने घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। मीडिया और आम नागरिकों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।