बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
07-May-2025 02:08 PM
By FIRST BIHAR
Operation Sindoor: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पहलगाम हमले का बदला ले लिया है। सेना ने पाकिस्तान के कुछ इलाकों और पीओके में मौजूद आतंकवादियों के ठिकानों पर देर रात मिसाइलें दागीं, जिसमें एक सौ से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है।
दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 2 बजे से एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं। यह बैठक भारत के सीमावर्ती राज्यों की सुरक्षा और रणनीतिक मुद्दों पर केंद्रित होगी। इस उच्चस्तरीय बैठक में सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक (DGP) और मुख्य सचिव शामिल होंगे।
बैठक में शामिल होने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, लद्दाख (LG), जम्मू-कश्मीर (LG) शामिल हैं। इस बैठक को सीमावर्ती इलाकों में राष्ट्रीय सुरक्षा, घुसपैठ की रोकथाम, और समन्वित खुफिया तंत्र को मजबूत करने की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।