ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट

सिंगापुर में 2 साल की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग पर गये लालू यादव के नाती आदित्य, मां रोहिणी आचार्य का किया भावुक ट्वीट

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नाती आदित्य 18 साल की उम्र में सिंगापुर में 2 साल की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए रवाना हो गये हैं। बेटे के ट्रेनिंग पर जाने से रोहिणी आचार्य ने गर्व जताते हुए भावुक ट्वीट किया। कहा..हमारा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है.

mumbai

05-Jan-2026 10:21 PM

By First Bihar

DESK: बिहार के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नाती और रोहिणी आचार्य के बेटे आदित्य बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग पर सिंगापुर गया हैं। बेटे की इस सफलता से रोहिणी आचार्य काफी खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा है और बेटे पर गर्व जताया है। 


रोहिणी आचार्य ने एक्स पर भावुक पोस्ट लिखा है, जो इस प्रकार है...आज मेरा दिल गर्व से भरा हुआ है , आज अपनी प्री - यूनिवर्सिटी ( Pre - University ) की पढ़ाई पूरी करने के बाद 18 साल की उम्र में हमारा बड़ा बेटा आदित्य 2 साल की Basic Military Training के लिए गया है .. आदित्य .. तुम बहादुर , साहसी और अनुशासन के साथ रहने वाले हो,  जाओ कमाल कर दिखाओ , हमेशा याद रखना जीवन की सबसे कठिन लड़ाइयों में ही योद्धा बनते हैं .. हम सबों का सारा प्यार और हौसला हमेशा तुम्हारे साथ है..


बता दें कि सिंगापुर में बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग (BMT) शुरुआती सैन्य प्रशिक्षण है। इसमें सैनिक अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, टीम वर्क, नेतृत्व कौशल और बुनियादी युद्ध कौशल सिखाए जाते हैं। इस ट्रेनिंग में दौड़, पुश-अप, सिट-अप, परेड, मार्चिंग, हथियारों की जानकारी, फायरिंग, जंगल और मैदान में रहकर जीवित रहने की स्किल और फर्स्ट एड शामिल है। 


BMT पूरा होने के बाद भर्ती सैनिक को उसकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर आगे की ट्रेनिंग दी जाती है। इसमें इन्फैंट्री, नेवी, एयर फोर्स, सिविल डिफेंस और सपोर्ट यूनिट्स शामिल हैं। बता दें कि रोहिणी आचार्य सिंगापुर में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने अपने बीमार पिता लालू यादव को अपनी एक किडनी भी दी थी, जिसके लिए पूरे देश में उनकी प्रशंसा हुई थी।