बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
01-Sep-2020 01:13 PM
MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रही सीबीआई की टीम आज पहली बार रिया के मां और उसके पिता से पूछताछ कर रही है. दोनों से डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है. रिया की मां संध्या चक्रवर्ती और पिता इंद्रजीत सीबीआई के सवालों का जवाब दे रहे है. बताया जा रहा है कि दोनों से पूछताछ के बाद रिया को आज फिर सीबीआई पूछताछ के लिए बुला सकती है.
मुंबई पुलिस की सुरक्षा में पहुंचे दोनों
सीबीआई के बुलाने पर रिया के मां और पिता पहुंचे हुए. इस दौरान मुंबई पुलिस दोनों को अपनी सुरक्षा में गेस्ट हाउस तक पहुंचाया. चार दिनों तक रिया से लगातार सीबीआई पूछताछ कर रही थी, लेकिन आज रिया को राहत मिली है. रिया के भाई शोविक से भी कई दिन पूछताछ हो चुकी है. लेकिन ड्रग्स मामले में रिया कोई जवाब नहीं दी है. इसलिए बताया जा रहा है कि आगे भी रिया से पूछताछ होगी.
गौरव आर्या को ईडी ने बुलाया
ड्रग्स मामले में होटल कारोबारी गौरव आर्या से ईडी की टीम पूछताछ के लिए बुलाया है. गौरव का मुंबई और गोवा में होटल का कारोबार है. वह रिया के साथ चैट में गौरव का नाम आया था. रिया गौरव से ड्रग्स को लेकर चैट कर रही थी. यह खुलासा ईडी द्वारा जब्त रिया के मोबाइल से हुआ था. जिसके बाद रिया, गौरव, शोविक समेत पांच के खिलाफ एनसीबी की टीम ने केस दर्ज किया है.