Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा
26-Jan-2026 05:54 PM
By FIRST BIHAR
Aadhaar Vision 2032: आधार के तकनीकी ढांचे में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है। ‘Aadhaar Vision 2032’ नाम से तैयार किए जा रहे नए रोडमैप के तहत फिंगरप्रिंट आधारित पहचान की जगह फेशियल रिकग्निशन को प्राथमिक ऑथेंटिकेशन माध्यम बनाने की तैयारी है। इससे न केवल पहचान प्रक्रिया और तेज होगी, बल्कि तकनीकी फेलियर और धोखाधड़ी की आशंका भी काफी हद तक कम हो जाएगी।
करीब चार महीने तक चले मैराथन मंथन के बाद गठित विशेषज्ञ समिति ने ‘आधार विजन 2032’ का प्रारूप तैयार कर लिया है। इस दस्तावेज को अगले महीने अंतिम रूप देकर मार्च में UIDAI को सौंपा जाएगा। इसके आधार पर अगले पांच वर्षों के लिए आधार का नया तकनीकी ढांचा विकसित किया जाएगा।
इस विजन डॉक्यूमेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग, ब्लॉकचेन और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाने की सिफारिश की गई है। उद्देश्य आधार को ज्यादा सुरक्षित, तेज और यूजर-फ्रेंडली बनाना है। फिलहाल देश में रोजाना करीब 9 करोड़ आधार ऑथेंटिकेशन होते हैं, जिनमें से लगभग 1 करोड़ फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए किए जाते हैं।
सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में हर महीने 100 करोड़ आधार ऑथेंटिकेशन फेस रिकग्निशन के माध्यम से हों। एआई आधारित यह सिस्टम समय-समय पर खुद को अपडेट करता रहेगा, जिससे लोगों को बार-बार बायोमेट्रिक देने की परेशानी से राहत मिलेगी।
सरकार 18 करोड़ बच्चों और किशोरों के बायोमेट्रिक अपडेट को लेकर भी गंभीर है। दिसंबर तक करीब 5 करोड़ अपडेट पूरे हो चुके हैं। यह सुविधा सितंबर 2026 तक पूरी तरह निशुल्क जारी रहेगी, जिससे आधार डेटाबेस और अधिक सटीक व भरोसेमंद बनेगा।
UIDAI के साथ सरकार का मौजूदा तकनीकी अनुबंध 2027 में समाप्त हो रहा है। अब 2032 तक के लिए नए अनुबंध की तैयारी चल रही है, ताकि आधार को भविष्य की डिजिटल जरूरतों के अनुरूप मजबूत किया जा सके। इस महत्वपूर्ण दस्तावेज को तैयार करने के लिए UIDAI चेयरमैन नीलकांत मिश्रा की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति बनाई गई थी।
इसमें विवेक राघवन (Sarvam AI), धीरज पांडेय (Nutanix), डॉ. पी. पूर्णचंद्रन (अमृता यूनिवर्सिटी), प्रो. अनिल जैन (मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी) और आईआईटी जोधपुर के मयंक वत्स जैसे दिग्गज शामिल रहे। Aadhaar Vision 2032 सिर्फ एक तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि भारत की डिजिटल पहचान व्यवस्था को भविष्य के लिए तैयार करने की एक बड़ी और दूरदर्शी पहल है।