DESK: कहते हैं किस्मत कब और कैसे बदल जाए, कोई नहीं जानता। मध्य प्रदेश में 6 साल के एक बच्चे के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। मेदांश रायकर नाम के इस बच्चे ने लकी ड्रॉ में करीब 50 लाख रुपये की Toyota Fortuner SUV जीत ली है।
खास बात यह है कि इस लकी ड्रॉ के लिए उसकी दादी किरण रायकर ने महज 200 रुपये का कूपन खरीदा था। कूपन पर उन्होंने अपने पोते का नाम लिखा था। करीब एक साल बाद जब लकी ड्रॉ का नतीजा आया, तो पहला इनाम मेदांश के नाम निकला। इस जीत से पूरा परिवार खुशी से झूम उठा है।
मध्य प्रदेश के मेदांश रायकर की किस्मत एक लकी ड्रॉ ने बदल दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेदांश की दादी किरण रायकर ने अभापुर धाम में आयोजित गरबा कार्यक्रम के दौरान 200 रुपये का कूपन खरीदा था। उन्होंने इस कूपन पर अपने 6 साल के पोते मेदांश का नाम लिखकर उसे लकी ड्रॉ में शामिल कर दिया।
उस वक्त परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि यह छोटा-सा कूपन इतनी बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा। करीब एक साल बाद, 2026 में लकी ड्रॉ के विजेता का नाम घोषित किया गया। इसमें पहला इनाम मेदांश के नाम निकला। इनाम में परिवार को करीब 50 लाख रुपये कीमत की Toyota Fortuner SUV मिली।
दो साल से कार खरीदने का देख रहे थे सपना
मेदांश के परिवार के लिए यह इनाम बेहद खास है। परिवार पिछले करीब दो साल से कार खरीदने की योजना बना रहा था। ऐसे में लकी ड्रॉ के जरिए फॉर्च्यूनर मिलने से उनकी खुशी दोगुनी हो गई। इनाम की घोषणा के बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बच्चे का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत करते हुए देखा जा सकता है। परिवार ने नई गाड़ी की पूजा भी की और इसके लिए प्रार्थना की।
इस तरह महज 200 रुपये के कूपन ने मेदांश के परिवार को करीब 50 लाख रुपये की SUV का मालिक बना दिया। अब यह अनोखी जीत इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।