ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / india / बिहार के 3 मजदूरों की बेंगलुरू में हत्या, होली की पार्टी के दौरान...

बिहार के 3 मजदूरों की बेंगलुरू में हत्या, होली की पार्टी के दौरान जमकर मारपीट

ग्रामीण एसपी CK. बाबू ने घटना के संबंध में बताया कि आरोपित की बहन और जिस युवक की मौत हुई उसकी मोबाइल पर बहस हो रही थी। इसी बात को लेकर मारपीट होने लगी। होली पार्टी कर रहे लोग एक-दूसरे पर बोतल, रॉड, डंडे से हमला करने लगे। इस दौरान 3 की मौत हो गयी।

16-Mar-2025 04:25 PM

By First Bihar

BENGALURU MURDER: खुशियों का पर्व होली अचानक गम में तब्दिल हो गया। होली की पार्टी करने के दौरान बिहार के तीन मजदूरों की मौत कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हो गयी। होली की पार्टी के दौरान मारपीट में बिहार के तीन मजदूरों की जान चली गयी जो एक ही गांव के रहने वाले थे। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी। 


घटना शनिवार की है जब सब लोग रंगों का त्योहार होली मना रहे थे। वही बेंगलुरू में सात लोगों ने होली की पार्टी रखी थी। जहां सभी इंज्वाय कर रहे थे कि तभी अचानक किसी बात को लेकर बहस हो गयी। इस दौरान बात इतनी बढ़ गयी कि मारपीट होने लगी। होली की मौज-मस्ती के दौरान हुए हिंसक झड़प में तीन मजदूरों की मौत हो गयी जो बिहार के एक ही गांव के रहने वाले हैं। इस घटना के बाद अन्य मजदूर फरार हो गये। 


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मजदूरों की लाश को कब्जे में किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय अंशु, 23 वर्षीय राधे श्याम और कंसार के रूप में हुई है। इस घटना में मृतक राधे श्याम का भाई बिरादर घायल हो गया है। उसका इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस की माने तो ये लोग मिलकर होली की पार्टी कर रहे थे। सोनू और उसके दोस्त ने लोहे और डंडे से इस घटना को अंजाम दिया और मौके से दोनों फरार हो गया। 


जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। ग्रामीण एसपी CK. बाबू ने घटना के संबंध में बताया कि आरोपित की बहन और जिस युवक की मौत हुई उसकी मोबाइल पर बहस हो रही थी। इसी बात को लेकर मारपीट होने लगी। होली पार्टी कर रहे लोग एक-दूसरे पर बोतल और लोहे के रॉड से हमला करने लगे। इस दौरान तीन की मौत हो गयी। जबकि एक घायल हो गया। वही दो मौके से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।