Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन
09-Jan-2025 02:29 PM
By First Bihar
DESK: कोरोना वायरस जैसे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के 2 और नये केस गुरुवार को देश में मिले हैं। गुजरात में 8 साल का बच्चा और उत्तर प्रदेश में 60 साल की महिला पॉजिटिव मिले हैं। इसी के साथ ही देश में अबतक इस वायरस के कुल 11 मामले हो गये हैं। इसे लेकर सतर्कता बरतने की अपील की गयी है। लोगों को चेहरे पर मास्क लगाने को कहा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 60 वर्षीय महिला HMPV पॉजिटिव पाई गई हैं। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. सुशील चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। वही गुजरात के हिम्मतनगर में भी 8 साल का एक बच्चा HMPV पॉजिटिव पाया गया है। इन दो नए मामलों के साथ, देश में HMPV के कुल 11 मामले हो गए हैं। देश के 6 राज्यों में HMPV के मरीज मिले हैं।
महाराष्ट्र में 3, गुजरात में 2, कर्नाटक में 2, तमिलनाडु में 2, पश्चिम बंगाल में 1 और उत्तर प्रदेश में 1 HMPV के मामले सामने आए हैं। HMPV के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यों ने सतर्कता बढ़ा दी है। पंजाब में बुजुर्गों और बच्चों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। गुजरात में अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग को HMPV के मामलों पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।
बता दें कि HMPV से संक्रमित होने पर मरीजों में सर्दी और कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। यह वायरस सबसे ज्यादा छोटे बच्चों, विशेषकर 2 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है। केंद्र सरकार ने राज्यों को 'इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस' और 'सीवर एक्यूट रेस्परेट्री इश्यूज' जैसी सांस की बीमारियों की निगरानी बढ़ाने और HMPV के बारे में जागरूकता फैलाने की सलाह दी है। यह व्यवस्थित जानकारी पाठकों को HMPV के मामलों की स्थिति और राज्यों द्वारा उठाए जा रहे कदमों को समझने में मदद करेगी।