Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति
07-Nov-2025 02:34 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद एनडीए ने दूसरे चरण के चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दूसरे चरण के चुनाव को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केसरिया विधानसभा में जदयू प्रत्याशी शालिनी मिश्रा और कल्याणपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी सचिन्द्र प्रसाद सिंह के समर्थन में जनसभा की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता से दोनों प्रत्याशियों को जीताने की अपील की। सभा में मौजूद महिलाओं से उन्होंने अपने परिचित अंदाज़ में हाथ उठाकर समर्थन मांगा और कहा कि बिहार में विकास और शांति बनाए रखने के लिए एनडीए को वोट दें।
चुनावी मंच से विपक्ष पर हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्षी दलों ने अब तक कुछ नहीं किया है, सिर्फ अफवाह फैलाने का काम किया है। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि जो 10 हजार रुपए दिए गए हैं, उन्हें वापस नहीं लिया जाएगा, अफवाहों में न पड़ें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के हित में कार्य किया है। हमने मदरसों का सरकारीकरण किया है, वहीं मंदिरों की सुरक्षा भी बढ़ाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार के लिए लगातार काम कर रहे हैं और समय-समय पर यहां आकर जनता से पूछते हैं कि कोई परेशानी तो नहीं है।
मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद जदयू प्रत्याशी शालिनी मिश्रा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री ने फिर साफ कर दिया कि महिलाओं को जो 10 हजार रुपए मिले हैं, वे वापस नहीं लिए जाएंगे। विपक्ष की फैलाई अफवाहों को महिलाएं समझ चुकी हैं, इसलिए पहले चरण में उन्होंने बढ़-चढ़कर मतदान किया है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी