ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम

Bihar Election 2025: भागलपुर में नीतीश कुमार का बड़ा बयान, कहा- “पहले की सरकार फालतू थी, अब हर घर में रोशनी और सुरक्षा”

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव होने में अब तीन दिनों का फासला रह गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। खासकर चुनाव के नजदीक आते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।

03-Nov-2025 01:31 PM

By First Bihar

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव होने में अब तीन दिनों का फासला रह गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। खासकर चुनाव के नजदीक आते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। एनडीए की चुनावी रणनीति को धार देने के लिए वे लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सीएम नीतीश कुमार भागलपुर जिले पहुंचे, जहां उन्होंने तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कीं।


सबसे पहले मुख्यमंत्री गोपालपुर विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने मंच से जनता को संबोधित करते हुए महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “पहले की सरकार फालतू थी। उस समय शाम के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। हर तरफ भय और अराजकता का माहौल था। लेकिन अब लड़का, लड़की या बच्चा कोई भी निश्चिंत होकर घूम सकता है।”


सीएम ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने कानून का राज स्थापित किया, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसे क्षेत्रों में बुनियादी सुधार किए। उन्होंने कहा कि “पहले के समय में हिंदू और मुस्लिम के बीच झगड़े होते थे, कोई विकास कार्य नहीं होता था। हमारी सरकार ने सबके लिए काम किया है।”


उन्होंने यह भी बताया कि कब्रिस्तान की घेराबंदी योजना 2006 में उनकी सरकार ने शुरू की थी ताकि किसी भी तरह का साम्प्रदायिक विवाद न हो। “हमने हमेशा सबको साथ लेकर चलने की नीति अपनाई चाहे हिंदू हों या मुस्लिम।”


जनसभा में मुख्यमंत्री ने महिलाओं और युवाओं के लिए अपनी सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन और युवाओं को एक करोड़ रोजगार अवसर देना उनकी सरकार की बड़ी उपलब्धियों में शामिल है।


इस सभा का राजनीतिक महत्व इसलिए भी बढ़ गया क्योंकि गोपालपुर सीट से इस बार जेडीयू ने बुलो मंडल को उम्मीदवार बनाया है, जिन्होंने हाल ही में राजद से जेडीयू का दामन थामा था। वहीं, जेडीयू ने मौजूदा विधायक गोपाल मंडल का टिकट काट दिया है। नीतीश कुमार ने मंच से बुलो मंडल के समर्थन में वोट देने की अपील की और कहा कि “जो विकास का साथ देना चाहते हैं, वे एनडीए को चुनें।”


सीएम नीतीश कुमार की भागलपुर रैली में भारी भीड़ जुटी। एनडीए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह सभा न सिर्फ भागलपुर बल्कि पूर्वी बिहार की सीटों पर एनडीए के लिए चुनावी माहौल मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।