CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे
19-Nov-2025 11:33 AM
By First Bihar
Nitish Kumar oath ceremony : बिहार की सियासत में बुधवार का दिन बेहद अहम रहा। लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार जदयू के विधायक दल की बैठक संपन्न हुई और इसमें एक बार फिर सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इस फैसले ने साफ कर दिया कि नीतीश कुमार ही अगले मुख्यमंत्री होंगे और वे 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
यह शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में खास होने वाला है, क्योंकि नीतीश कुमार अपनी 10वीं पारी की शुरुआत करेंगे। बिहार की राजनीति में उनकी भूमिका अब तक सबसे अनुभवी नेताओं में रही है और लगातार वह सत्ता और गठबंधन की राजनीति के केंद्र में बने रहे हैं।
जदयू की बैठक में पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहे। बैठक के दौरान यह संदेश बड़े स्पष्ट रूप से सामने आया कि पार्टी नीतीश कुमार के अनुभव और नेतृत्व पर पूरी तरह भरोसा करती है। जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक के बाद बताया कि राज्य को स्थिर नेतृत्व की जरूरत है और नीतीश कुमार की अगुवाई में ही बिहार का विकास तेज़ी से आगे बढ़ सकता है। नीतीश कुमार की ओर से भी यह संकेत दिया गया कि वे सत्ता में बदलाव को बिहार के हित में उपयोग करेंगे और आने वाले महीनों में नई योजनाओं और नीतियों के साथ विकास का नया रोडमैप सामने रखेंगे।
जदयू की बैठक के बाद अब नजरेंNDA की बैठक पर टिकी हैं, जिसमें संयुक्त विधायक दल का नेता चुन लिए जाने की संभावना है। हालांकि गठबंधन में पहले से ही यह लगभग तय माना जा रहा है कि जदयू के निर्णय के बाद NDA भी नीतीश कुमार के नाम पर अपनी सहमति दे देगा।
इसी कड़ी में एनडीए की ओर से भी आज विधायक दल की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में एनडीए के नेता का चयन किया जाएगा। भाजपा पहले ही विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा किन नेताओं को आगे लाती है।एनडीए की बैठक से यह भी तय हो जाएगा कि भाजपा के हिस्से किस स्तर की भागीदारी होगी और उपमुख्यमंत्री पद किसे मिलेगा। पार्टी में कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व और राज्य भाजपा के बीच व्यापक बातचीत के बाद ही होगा।
20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना के गांधी मैदान में तैयारियां चरम पर हैं। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा, यातायात और वीवीआईपी मूवमेंट के लिए विस्तृत प्लान तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद की शपथ के दौरान देशभर के कई दिग्गज नेताओं के पहुंचने की संभावना है। गांधी मैदान को इस बार काफी भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा और मीडिया कवरेज की खास व्यवस्था की जा रही है।