बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
21-Oct-2025 07:54 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को जानकारी दी कि बिहार में विधानसभा चुनावों के दौरान अब तक 71.32 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी, शराब, ड्रग्स, कीमती धातुएं और अन्य मुफ्त वस्तुएं जब्त की गई हैं।
यह जब्ती विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के समन्वित प्रयासों के तहत 21 अक्टूबर तक की गई। आयोग ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए बिहार में 824 फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए गए हैं, जो चुनाव संबंधी शिकायतों का 100 मिनट के भीतर निपटारा करने के लिए सक्रिय हैं।
नागरिक और राजनीतिक दल चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें C-Vigil मोबाइल ऐप या ECINET डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं। आयोग ने कहा है कि इस तरह के समन्वित प्रयासों से अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी और चुनाव में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।
बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। आयोग ने 6 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। बता दें कि बिहार में 2016 से शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बावजूद चुनावी माहौल में बड़ी मात्रा में अवैध शराब की जब्ती चिंता का विषय है।