रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
04-Nov-2025 07:22 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सारण पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नयागांव थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में नकदी, आभूषण और हथियार बरामद किए गए हैं।
सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर सोनपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रीतिश कुमार, अंचलाधिकारी अदिति श्रुति और नयागांव थानाध्यक्ष अब्दुल रहमान दानिश के नेतृत्व में पुलिस टीम व सीएपीएफ बल ने राजापुर गांव निवासी विक्की कुमार के घर पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से 23,71,530 नकद, 485.74 ग्राम सोना, 339.70 ग्राम चांदी, एक ऑटोमैटिक पिस्टल, 10 एटीएम कार्ड, AXIS, SBI और HDFC बैंक की चेकबुक्स, तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया है। बरामद नकदी और अन्य सामग्रियों की जांच के लिए आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। एसएसपी डॉ. आशीष ने बताया कि इस मामले में नयागांव थाना में केस दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई चुनाव अवधि में अवैध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों और आर्थिक अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनजर जिलाधिकारी अमन समीर के निर्देश पर सारण पुलिस द्वारा जिलेभर में अवैध धन, सोना-चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं की आवाजाही पर रोक लगाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि यह जिले में ऐसी चौथी बड़ी कार्रवाई है, जिसमें पुलिस को इस तरह की भारी सफलता मिली है।
रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा