ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम

Bihar Assembly Election 2025: “पहले मतदान, फिर जलपान”, मतदान प्रक्रिया शुरू; PM मोदी ने किया वोटिंग को लेकर अपील

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया गुरुवार, 6 नवंबर 2025 को सुबह 7 बजे से शुरू हो गई। पहले चरण की वोटिंग शुरू होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से उत्साहपूर्वक मतदान करने की अपील की।

06-Nov-2025 09:03 AM

By First Bihar

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया गुरुवार, 6 नवंबर 2025 को सुबह 7 बजे से शुरू हो गई और यह शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवारों का चयन करेंगे। पूरे राज्य में 45,341 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर लगभग 3.75 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण में कुल 1,314 उम्मीदवारों में से 122 महिला उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं।


प्रधानमंत्री मोदी की मतदान अपील“पहले मतदानफिर जलपान”

पहले चरण की वोटिंग शुरू होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से उत्साहपूर्वक मतदान करने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि आज बिहार में लोकतंत्र का पहला चरण है और सभी मतदाता पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। पीएम मोदी ने विशेष रूप से पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को बधाई दी और संदेश दिया, “पहले मतदान, फिर जलपान।” उनकी इस अपील के बाद सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की हलचल तेज दिखाई दे रही है।


मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेताओं का मतदान

बांकीपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन नवीन ने अपना पहला वोट डाला और पटनावासियों से अधिक मतदान करने की अपील की।

बड़हिया: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सुबह 7 बजे ही मतदान केंद्र पहुंचे और पहला वोट डाला।

लखीसराय: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


महागठबंधन के सीएम चेहरा तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री यादव के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने भी वोट डालकर लोकतंत्र में भागीदारी दिखाई। इस तरह, नेताओं की सक्रियता और पीएम की अपील के कारण पहले चरण में मतदाताओं का उत्साह सुबह से ही देखने लायक है।


मतदान केंद्रों और सुरक्षा इंतजाम

मतदान केंद्रों पर पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी, वेबकास्टिंग और ड्रोन निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर मतदान केंद्र पहुंचें और लोकतंत्र को मजबूत करें। पहले चरण में सभी जिलों में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भारी भागीदारी देखने को मिल रही है। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से जारी है।