रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
08-Nov-2025 12:36 PM
By First Bihar
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के प्रचार अभियान के दौरान शुक्रवार को कटिहार जिले के कदवा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा का आयोजित किया गया। यह जनसभा एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार दुलालचंद्र गोस्वामी के समर्थन में आयोजित भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की रैली में भारी अफरा-तफरी मच गई।
यह जनसभा उच्च विद्यालय डुमरिया के मैदान में आयोजित की गई थी, जहां उमड़ी भारी भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। जैसे ही निरहुआ मंच पर पहुंचे, समर्थकों में उत्साह इस कदर बढ़ गया कि कई लोग मंच तक पहुंचने की कोशिश करने लगे। भीड़ में शामिल युवाओं और प्रशंसकों ने कुर्सियां और बैरिकेडिंग तोड़ डाली, जिससे रैली स्थल पर हंगामे की स्थिति बन गई।
स्थिति बिगड़ती देख आयोजकों और पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा बढ़ता गया। माहौल को देखते हुए निरहुआ ने सिर्फ पाँच मिनट तक मंच पर रुककर मात्र दो मिनट का भाषण दिया और जल्द ही कार्यक्रम स्थल से निकल गए।
अपने संक्षिप्त संबोधन में निरहुआ ने कहा- “पहले चरण के मतदान में बिहार की जनता ने एनडीए को आशीर्वाद दिया है। अब दूसरे चरण में कदवा की जनता भी विकास और स्थिरता के पक्ष में मतदान करेगी।” उन्होंने उपस्थित लोगों से जदयू उम्मीदवार दुलालचंद्र गोस्वामी को समर्थन देने की अपील की।
सभा स्थल पर महिलाओं और युवाओं की भारी भीड़ देखी गई, जो अपने पसंदीदा अभिनेता को करीब से देखने के लिए उत्साहित थे। इसी भीड़ के अनियंत्रित हो जाने से मंच तक पहुंचने की होड़ मच गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे।
इस बीच, थानाध्यक्ष विजय कुमार ने वायरल वीडियो और तोड़फोड़ की खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा-“डुमरिया चुनावी सभा में किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं हुई। सभा समाप्त होने के बाद कुछ लोग जाते समय कुर्सियां गिराते हुए बाहर निकले। वीडियो में जो दिखाया जा रहा है, वह भ्रामक है।” फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की सत्यता की भी पुष्टि की जा रही है।