ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम

Bihar News: वोट डालने गई महिला ट्रेन हादसे में घायल, पैर कटने के बाद अस्पताल में इलाज जारी

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, लेकिन इसी उत्साह के बीच एक गंभीर घटना भी सामने आई। मामला मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड के मोहनपुर गांव का है।

06-Nov-2025 05:02 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, लेकिन इसी उत्साह के बीच एक गंभीर घटना भी सामने आई। मामला मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड के मोहनपुर गांव का है, जहां अशोक यादव की 40 वर्षीय पत्नी मंजू देवी वोट डालने के लिए घर से निकल रही थीं।


मंजू देवी नई दिल्ली से जमालपुर तक पहुंचीं और वहां से साहेबगंज–दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होकर धरहरा जाने लगीं। बुधवार शाम जब ट्रेन धरहरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तब उतरते समय ट्रेन धीरे-धीरे चल पड़ी। इसी दौरान जल्दबाजी में उतरते हुए मंजू देवी फिसल गईं और नीचे गिरने से उनका दाहिना पैर कट गया।


स्थानीय लोगों की मदद से मंजू देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत गंभीर है, लेकिन फिलहाल उन्हें स्टेबल कर दिया गया है और आगे का उपचार जारी है।


मां के साथ लौट रहे मिलन कुमार ने बताया, “वह वोट डालने घर लौटी थीं, किसे पता था कि लौटते समय ऐसी दुर्घटना हो जाएगी। परिवार और गांव वाले इस हादसे से सदमे में हैं।” इस घटना ने यह दिखा दिया कि चुनाव का उत्साह कितना भी क्यों न हो, सुरक्षा और सतर्कता सबसे महत्वपूर्ण है।