ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति

Bihar Election 2025: बिहार पहुंचकर महागठबंधन पर बरसे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, कर दिया यह बड़ा दावा

Bihar Election 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दरभंगा में कहा कि बिहार चुनाव में NDA फिर से विजयी होगी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहेंगे. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला.

02-Nov-2025 04:22 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को दरभंगा पहुंचे, जहां दरभंगा हवाई अड्डे पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के लिए पूरा NDA तैयार है और देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रान्त दर प्रान्त NDA विजय हासिल कर रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि “इस बार भी बिहार में NDA की ही सरकार बनेगी।”


मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि 2005 से बिहार में लगातार NDA की सरकार बनती रही है और इस दौरान राज्य ने तेजी से विकास किया है। उन्होंने कहा कि मैं महाकाल की धरती मध्य प्रदेश से माता सीता की पावन धरती बिहार आया हूं। 


उन्होंने कहा कि यहां चुनाव है और जनता NDA को जिताकर फिर से डबल इंजन की सरकार बनाएगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में अनेक जन कल्याणकारी कार्य किए हैं। 


मोहन यादव ने बताया कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन चुका है और अब बिहार में माता सीता का मंदिर बनने जा रहा है। उज्जैन में महाकाल मंदिर की तरह ही सनातन संस्कृति के मार्ग से देश और बिहार का विकास जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि बिहार में एक बार फिर NDA सरकार बनेगी और नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा