ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / elections / bihar-assembly-election-2025 / Bihar Election 2025: अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे...

Bihar Election 2025: अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे तेजस्वी यादव, धर्म संकट में कैसे फंसे RJD नेता?

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 में दरभंगा की गौड़ा बौराम सीट पर टिकट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में घमासान मच गया है। अब तेजस्वी यादव खुद अपनी ही पार्टी के सिंबल वाले प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करेंगे।

21-Oct-2025 01:44 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का प्रचार जोरों पर है, लेकिन इसी बीच महागठबंधन में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने अब तक 143 उम्मीदवारों का ऐलान किया है, जबकि कांग्रेस ने 60 और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी ने 14 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। अब तक 8 सीटों पर फ्रेंडली फाइट देखने को मिल रही है, लेकिन दरभंगा जिले की गौड़ा बौराम सीट पर हालात और भी पेचीदा हो गए हैं। यहां पर तेजस्वी यादव खुद अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करेंगे।


दरअसल, सीट बंटवारे की बातचीत पूरी होने से पहले ही RJD ने अफजल अली खान को गौड़ा बौराम सीट से अपना उम्मीदवार बना दिया था। पार्टी ने उन्हें चुनाव चिह्न (लालटेन) और बाकी कागजात भी सौंप दिए थे, जिसके बाद वे पटना से अपने घर के लिए रवाना हो गए।


इसी बीच महागठबंधन में VIP और RJD के बीच समझौता हो गया, जिसके तहत तय हुआ कि यह सीट VIP के खाते में जाएगी। वीआईपी ने यहां से संतोष सहनी को अपना प्रत्याशी घोषित किया और महागठबंधन के सभी घटक दलों ने उनके समर्थन की घोषणा कर दी।


जब आरजेडी नेतृत्व ने अफजल अली से संपर्क कर सिंबल लौटाने और चुनाव न लड़ने की अपील की, तो उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने आरजेडी के नाम और लालटेन चुनाव चिह्न के साथ आधिकारिक रूप से नामांकन दाखिल कर दिया। आरजेडी अब कह रही है कि अफजल अली पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी नहीं हैं, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका नामांकन सभी औपचारिकताओं के साथ वैध है, और अब उन्हें चुनाव से नहीं हटाया जा सकता।


स्थिति यह है कि EVM पर अफजल अली के नाम के सामने RJD का लालटेन चिह्न होगा, जबकि महागठबंधन जिसमें RJD भी शामिल है, इस सीट पर VIP उम्मीदवार संतोष सहनी का समर्थन करेगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि तेजस्वी यादव खुद अफजल अली के खिलाफ प्रचार करेंगे, जबकि उनका चुनाव चिह्न वही रहेगा जो पार्टी का है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह भ्रमपूर्ण स्थिति महागठबंधन को कितनी चुनावी क्षति पहुंचाती है, और अफजल अली कितने वोट काटते हैं।