रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
06-Nov-2025 06:53 AM
By First Bihar
Bihar Election 2025: आज, 6 नवंबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। लगभग 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और 1314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज EVM में कैद होगा।
इस चरण में जिन जिलों में मतदान हो रहा है, उनमें गया, औरंगाबाद, नवादा, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, पटना, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर और खगड़िया शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। लगभग 65,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान के पहले तीन घंटों में कई जिलों में जोशपूर्ण मतदान देखा गया है। ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही लंबी कतारें लगीं, जबकि शहरी इलाकों में दोपहर तक मतदाताओं की संख्या बढ़ने की संभावना है।