रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
07-Nov-2025 08:23 AM
By First Bihar
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में शांति भंग की घटनाएं सामने आई हैं। 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर संपन्न पहले चरण के मतदान में कुल 3.75 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 64.66 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग की कड़ी निगरानी और सुरक्षा के बीच अधिकांश मतदान केंद्रों पर प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही, लेकिन मनेर और बाढ़ क्षेत्रों में कुछ छिटपुट घटनाओं ने ध्यान खींचा।
दरअसल, मनेर विधानसभा के महिनावां हाईस्कूल स्थित मतदान केंद्र पर एक वृद्ध महिला को मतदान में मदद कर रहे सहायक पुलिस अवर निरीक्षक भरत तिवारी से उलझने के मामले में राजद प्रत्याशी भाई वीरेंद्र के खिलाफ मनेर थाना में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने पुलिस अधिकारी को जला देने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर-2 अमरेंद्र कुमार झा के अनुसार, वृद्ध महिला मतदान करने पहुंची थीं और बूथ संख्या की जानकारी लेने लगी थीं, इसी दौरान पुलिस अधिकारी महिला की मदद कर रहे थे। इस दौरान भाई वीरेंद्र वहां पहुंचे और विवाद हो गया।
इससे पहले भी भाई वीरेंद्र के खिलाफ एससी-एसटी थाने में केस दर्ज है, इसलिए यह मामला उनके लिए गंभीर साबित हो सकता है। पुलिस अधिकारी भरत तिवारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसकी छानबीन की जा रही है। उन्हें बीएनएस लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
इसी तरह, मनेर के जमुनीपुर मतदान केंद्र संख्या 95 पर पोलिंग एजेंट पंकज कुमार के सिर पर हमला किया गया। पीड़ित ने मनेर थाना में चार लोगों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है।
बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के एकडंगा गांव के पास मतदान के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद ग्रामीण सड़क पर उतर आए। हालांकि पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को शांत किया। वहीं अथमलगोला के विभिन्न क्षेत्रों में अशांति फैलाने के आरोप में 11 लोगों को हिरासत में लिया गया।
पहले चरण के मतदान में इस तरह की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की सतर्कता पर भी जनता की नजर रही। राज्य में कुल 45,000 से अधिक बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग और चुनाव आयोग की निगरानी सुनिश्चित करने के बावजूद, कुछ क्षेत्रों में मतदाता और अधिकारियों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
पहले चरण के मतदान में कुल 64.66 प्रतिशत वोटर टर्नआउट ने दिखाया कि बिहार की जनता अपने मताधिकार के प्रति जागरूक है। हालांकि कुछ हिंसक घटनाओं ने प्रशासन की चुनौतियों को उजागर किया, फिर भी अधिकांश मतदान केंद्रों पर प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।