ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम

Bihar Election 2025: वोटिंग के दौरान EVM की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, तीन जिलों में केस दर्ज

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान ईवीएम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। गोपालगंज, आरा और सारण में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

08-Nov-2025 12:48 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान EVM की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर साझा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में गोपालगंज, आरा और सारण जिलों में केस दर्ज की गई है। 


अधिकारियों के अनुसार, यह कदम आदर्श आचार संहिता और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के तहत उठाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गोपालगंज में दो लोगों के खिलाफ तथा आरा और सारण में एक-एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये सभी घटनाएं 6 नवंबर को पहले चरण के मतदान के दौरान हुईं, जब कुछ मतदाताओं ने मतदान केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन से ईवीएम की तस्वीरें लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।


पुलिस के मुताबिक, मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन ले जाना सख्त रूप से प्रतिबंधित है। अब यह जांच की जा रही है कि आरोपी मोबाइल फोन लेकर मतदान केंद्र तक कैसे पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया की गोपनीयता भंग करना और चुनावी प्रचार से जुड़ी सामग्री साझा करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।


सारण पुलिस ने बताया कि 6 नवंबर की सुबह करीब 10:15 बजे सोशल मीडिया निगरानी टीम ने कुछ अकाउंट्स पर चुनाव से जुड़ी भ्रामक और अनुचित सामग्री देखी। इनमें से एक वीडियो में एक राजनीतिक दल के पक्ष में मतदान करते हुए ईवीएम की रिकॉर्डिंग की गई थी, जो तेजी से वायरल हो गई। इसके बाद सारण साइबर थाना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया।


पुलिस का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हैं, बल्कि यह सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और विधि-व्यवस्था भंग करने का प्रयास भी है। सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


सारण साइबर थाना ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया की गोपनीयता से जुड़ी किसी भी जानकारी, फोटो या वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करना दंडनीय अपराध है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की रिकॉर्डिंग या पोस्टिंग से बचें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।