Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार
14-Oct-2025 09:26 AM
By First Bihar
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। एनडीए और महागठबंधन दोनों ही खेमों में सीट बंटवारे को लेकर अंदरूनी मंथन जारी है। इसी बीच एनडीए खेमे से बड़ी खबर आई है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दोनों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।
जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा सीट से मैदान में उतरेंगे। वे 16 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। तारापुर में पहले से ही जेडीयू और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बैठकों का दौर शुरू हो गया है। स्थानीय स्तर पर एनडीए के नेता सम्राट चौधरी के नामांकन के लिए शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि उनके नामांकन के दिन एनडीए एकजुटता का बड़ा संदेश देने की कोशिश करेगा।
वहीं बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा भी 15 अक्टूबर को नामांकन करेंगे। वे पारंपरिक रूप से अपनी मजबूत मानी जाने वाली लखीसराय विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। विजय सिन्हा के नामांकन के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे, और इसे एनडीए की “शक्ति प्रदर्शन सभा” का रूप दिया जा सकता है। लखीसराय में पहले से ही बैनर-पोस्टर और रोड शो की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
दूसरी ओर, एनडीए और महागठबंधन दोनों ही में सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान अपने चरम पर है। एनडीए में जहां भाजपा और जेडीयू के बीच 101-101 सीटों का फार्मूला लगभग तय है, वहीं महागठबंधन में राजद-कांग्रेस और वाम दलों के बीच सहमति बनने में देरी हो रही है। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (राम विलास) को लेकर भी एनडीए के भीतर कुछ सीटों पर मतभेद की स्थिति बनी हुई है, जिसे सुलझाने की कोशिशें जारी हैं
दोनों उपमुख्यमंत्रियों का सक्रिय रूप से चुनाव मैदान में उतरना एक रणनीतिक संकेत है। इससे भाजपा यह संदेश देना चाहती है कि वह केवल संगठन स्तर पर नहीं, बल्कि नेतृत्व स्तर पर भी पूरी मजबूती से चुनावी जंग लड़ रही है। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दोनों ही भाजपा के ओबीसी वोट बैंक में महत्वपूर्ण चेहरों के रूप में देखे जाते हैं। ऐसे में दोनों की संयुक्त उपस्थिति एनडीए के लिए सामाजिक समीकरणों को साधने में मददगार साबित हो सकती है।
महागठबंधन की ओर से भी तारापुर और लखीसराय दोनों सीटों को “सिम्बॉलिक” माना जा रहा है। इन सीटों पर विपक्षी दल भाजपा को कड़ी टक्कर देने की रणनीति बना रहे हैं। राजद की ओर से संभावित उम्मीदवारों के नाम पर मंथन चल रहा है, जबकि कांग्रेस इन दोनों सीटों में से एक पर दावा ठोक सकती है।
15 और 16 अक्टूबर को बिहार में एनडीए के लिए दो बड़े राजनीतिक आयोजन होंगे। पहले विजय सिन्हा का लखीसराय में नामांकन और अगले दिन सम्राट चौधरी का तारापुर में नामांकन दोनों को भाजपा अपने “डबल शो ऑफ स्ट्रेंथ” के रूप में पेश करने की योजना बना रही है। दोनों जगहों पर एनडीए के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। इन नामांकनों के जरिए एनडीए यह संदेश देना चाहती है कि चुनावी मैदान में वह पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ उतर रही है।