ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / elections / bihar-assembly-election-2025 / Bihar Election 2025: पहले चरण में बाहुबलियों के साथ दिग्गजों के भी...

Bihar Election 2025: पहले चरण में बाहुबलियों के साथ दिग्गजों के भी किस्मत का होगा फैसला, जानिए कितने प्रत्याशी मैदान में

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की सियासी जंग का पूरा समीकरण अब साफ हो गया है। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद अब 18 जिलों की 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला तय हो गया है।

22-Oct-2025 07:36 AM

By First Bihar

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की सियासी जंग का पूरा समीकरण अब साफ हो गया है। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद अब 18 जिलों की 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला तय हो गया है। निर्वाचन विभाग के अनुसार, इन सीटों के लिए कुल 1690 उम्मीदवारों ने 2496 सेट में नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 315 नामांकन संवीक्षा के दौरान रद्द किए गए और 61 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया।


सबसे ज़्यादा उम्मीदवार मुजफ्फरपुर और कुढ़नी विधानसभा क्षेत्रों में 20-20 हैं, जबकि महनार में 18, डुमरांव में 16 और सिमरी बख्तियारपुर, महुआ, उजियारपुर, जमालपुर, तरारी और बक्सर में 15-15 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, भोरे, परबत्ता और अलौली विधानसभा क्षेत्रों में सिर्फ पाँच-पाँच उम्मीदवारों के बीच मुकाबला रहेगा। इसके अलावा सोनवर्षा, दरौली, रोसड़ा और मटिहानी में छह-छह, जबकि बिहारीगंज, औराई, बैकुंठपुर, कुचायकोट, रघुनाथपुर, दरौंदा और दानापुर में सात-सात उम्मीदवार चुनावी जंग में हैं।


पहले चरण के लिए नामांकन 10 से 17 अक्टूबर तक लिए गए, 18 अक्टूबर को संवीक्षा हुई और 20 अक्टूबर तक नामांकन वापसी की अनुमति दी गई। अब इन सीटों पर मतदान 6 नवंबर 2025 को होगा।


दूसरे चरण की प्रक्रिया भी तेज़ी से आगे बढ़ी है। इस चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर को समाप्त हुई और मंगलवार को निर्वाची पदाधिकारी स्तर पर संवीक्षा की गई। अमान्य पाए गए नामांकन पत्रों को रद्द कर दिया गया है। इस चरण में उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे, जबकि मतदान 11 नवंबर 2025 को होगा।


इस बीच, नामांकन वापसी की सूची में कई बड़े नाम शामिल रहे। लालगंज से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य कुमार ने राजद उम्मीदवार शिवानी शुक्ला के समर्थन में नाम वापस लिया, वहीं तारापुर से वीआईपी उम्मीदवार सकलदेव बिंद ने भाजपा प्रत्याशी सम्राट चौधरी के पक्ष में नाम वापस ले लिया। दानापुर में निर्दलीय टिंकु कुमार यादव ने अपने भाई रीतालाल राय के समर्थन में, डुमरांव से निर्दलीय करतार सिंह यादव ने अपने पिता ददन सिंह यादव के समर्थन में और पटना साहिब से निर्दलीय शिशिर कुमार व डॉ. अजय प्रकाश ने भाजपा उम्मीदवार रत्नेश कुशवाहा के पक्ष में नामांकन वापसी की।


इसके अलावा, बरौली से पूर्व मंत्री रामप्रवेश राय, खगड़िया से पूर्व विधायक पूनम देवी यादव, बक्सर से अमरेंद्र पांडेय, गोपालगंज से जनसुराज के शशिशेखर सिन्हा, ब्रह्मपुर से जनसुराज के सत्यप्रकाश तिवारी, रघुनाथपुर से बसपा के अवधेश भगत, बछवाड़ा से बसपा के दिलीप कुमार और सिंहेश्वर से आम आदमी पार्टी के नंदन कुमार ने भी अपने नामांकन वापस ले लिए।


माना जा रहा है कि पहले चरण में एनडीए बनाम महागठबंधन की सीधी टक्कर होगी, लेकिन कई सीटों पर जनसुराज, बसपा और निर्दलीयों की मौजूदगी मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकती है। खासकर मुजफ्फरपुर, डुमरांव, महनार और बक्सर जैसी हॉट सीटों पर उम्मीदवारों की अधिक संख्या से वोटों का बिखराव तय माना जा रहा है। पहले चरण के मतदान के साथ ही बिहार में सियासी पारा तेजी से चढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि यही चरण आगे के दो चरणों के लिए जनभावना की दिशा तय करेगा।