ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम

Anant Singh arrest : अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पटना ssp ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस! कुछ देर में हो जाएगी आधिकारिक पुष्टि ; क्या होगा मोकामा सीट पर असर

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर सस्पेंस बरकरार है। पटना SSP ने कुछ देर बाद पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जहां गिरफ्तारी की पुष्टि हो सकती है।

02-Nov-2025 12:59 AM

By First Bihar

बिहार की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मच गई है। मोकामा के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुलारचंद हत्याकांड मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात मोकामा स्थित उनके आवास पर छापेमारी की और उन्हें अपने साथ ले गई। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनंत सिंह को हिरासत में लेकर पटना लाया गया है।


जानकारी के मुताबिक, दुलारचंद हत्याकांड बीते कुछ महीनों से सुर्खियों में था। इस मामले में कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे थे। जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश में कुछ प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता हो सकती है। इसी कड़ी में पुलिस की नजर पूर्व विधायक अनंत सिंह पर भी पड़ी थी। देर रात जब पुलिस टीम मोकामा पहुंची तो इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के बीच अनंत सिंह के आवास की तलाशी ली गई और फिर उन्हें पूछताछ के लिए साथ ले जाया गया।


इधर, पटना के SSP ने रविवार दोपहर पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने की घोषणा की है। माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा खुलासा किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने दुलारचंद हत्याकांड से जुड़े कुछ ठोस सबूत इकट्ठा किए हैं और इस केस में अब निर्णायक एक्शन की तैयारी चल रही है।


अनंत सिंह बिहार की राजनीति का जाना-माना नाम हैं और उनका नाम कई बार आपराधिक मामलों से जुड़ चुका है। वे कई बार विधायक रहे हैं और मोकामा क्षेत्र में उनकी पकड़ मानी जाती है। हालांकि, हाल के वर्षों में वे लगातार विवादों में रहे हैं। इससे पहले भी उनके आवास से हथियार बरामदगी के मामले में वे जेल जा चुके हैं।


इस बीच, मोकामा और आसपास के इलाकों में पुलिस की गतिविधि बढ़ा दी गई है। उनके समर्थकों पर भी पुलिस की नजर है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बन पाए। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि देर रात से ही अनंत सिंह के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था और उन्हें गिरफ्तार किया गया है।