ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम

Bihar Election 2025: ‘कमल और तीर से हटे तो लौट आएगा जंगलराज’, अमित शाह ने बिहार के लोगों को किया सचेत

Bihar Election 2025: जमुई में गृह मंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने बिहार से नक्सलवाद खत्म किया है और जनता को चेतावनी दी कि गलती हुई तो जंगलराज लौट आएगा।

07-Nov-2025 01:43 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने जमुई में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों के अंदर जोश भरते हुए कहा कि एक समय था जब जमुई लाल खून और लाल आतंक से सना हुआ करता था। यही वह जमीन थी जहां नक्सलवादियों ने अपना ठिकाना बना लिया था, मगर आज मोदी जी की सरकार ने बिहार से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।


अमित शाह ने कहा कि कभी गया, औरंगाबाद और जमुई में नक्सलियों का राज चलता था। उन्होंने अपने 150 साथियों के साथ धनबाद–पटना एक्सप्रेस को हाईजैक कर तीन यात्रियों की हत्या कर दी थी। मगर आज हालात बदल चुके हैं। मुंगेर–जमुई बॉर्डर पर स्थित चोरमारा गांव 25 साल बाद नक्सलमुक्त हो चुका है।


उन्होंने आगे कहा कि पहले बिहार के कई जिलों में भय का माहौल इतना था कि दोपहर तीन बजे तक ही मतदान कराया जाता था। अब शाम पांच बजे तक मतदान चलता है, क्योंकि डर का वातावरण खत्म हो गया है।


शाह ने लालू–राबड़ी शासन पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन दिनों बारात जाती थी तो उगाही के लिए लोग कट्टा लेकर पहुंच जाते थे। अपहरण, फिरौती और बीस से अधिक नरसंहार आम बात थी। यही था उस दौर का बिहार। उसी जंगलराज ने राज्य की फैक्ट्रियां और कारोबार बंद करा दिए और बिहार को गरीबी की ओर धकेल दिया।


जनसभा में उपस्थित जनता से शाह ने अपील की कि अगर आपसे जरा भी गलती हुई और आप कमल छाप या तीर छाप से जरा भी इधर-उधर गए, तो फिर से जंगलराज लौट आएगा। क्या जमुई को फिर जंगलराज चाहिए?


उन्होंने कहा कि कल ही चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हुआ है, और लालू–राहुल की पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। अब जमुई में भी उनका खाता नहीं खुलना चाहिए। यहां की सभी चारों सीटें NDA के खाते में डालनी हैं।