ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, गाड़ी का हॉर्न बजाने पर...

Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, गाड़ी का हॉर्न बजाने पर पुलिस जवान को मारी गोली

Bihar Crime News: नालंदा जिले के शेरपुर गांव में उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान वेद प्रताप कुमार को स्कॉर्पियो का हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने गोली मार दी। गोली जवान के पैर में लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए।

20-Sep-2025 03:05 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव में शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल जवान का इलाज अस्पताल में चल रहा है, और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, घायल जवान वेद प्रताप कुमार, उत्तर प्रदेश पुलिस बल में कार्यरत हैं और इस समय चंदौली एसपी ऑफिस में पदस्थापित हैं। वे अपने पैतृक गांव शेरपुर आए हुए थे। वेद प्रताप ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम वह बिहारशरीफ से स्कॉर्पियो गाड़ी में गांव लौट रहे थे। 


रास्ते में एक बाइक बीच सड़क पर खड़ी थी। उन्होंने कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन बाइक नहीं हटाई गई। इसके बाद कुछ युवक बाहर निकले और गाली-गलौज करते हुए स्कॉर्पियो पर ईंट और पत्थर से हमला कर दिया। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन वे किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचे।


शनिवार सुबह, जब वेद प्रताप जिम जाने के लिए बाइक से निकले, तो रास्ते में पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। पहले लाठी-डंडों से पिटाई की गई, फिर गोली चला दी गई, जो उनके पैर में लगी। गनीमत रही कि गोली जानलेवा नहीं थी। गोली चलाने के बाद हमलावरों ने उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। वारदात के पीछे आपसी रंजिश और गाड़ी को लेकर हुई बहस को वजह माना जा रहा है। स्थानीय थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।