ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल

Bihar News: बिहार में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, पारिवारिक रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

Bihar News: सीतामढ़ी के कोट बाजार में दिनदहाड़े भतीजे ने पारिवारिक रंजिश में चाचा को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल चाचा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर की तलाश जारी है।

31-Jul-2025 02:32 PM

By SAURABH KUMAR

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी नगर के कोट बाजार मोहल्ले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दिनदहाड़े एक भतीजे ने अपने चाचा को घर में घुसकर गोली मार दी। दिनदहाड़े हुई. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।


इस गोलीबारी में घायल व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जो कोट बाजार के निवासी हैं। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुनील कुमार को सीतामढ़ी सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। 


जानकारी के अनुसार, गोली उनके पेट में लगी है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर भतीजे की तलाश तेज़ी से की जा रही है। 


प्रारंभिक जांच में पारिवारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में भय और दहशत का माहौल है। रिश्तों में आई कड़वाहट ने एक परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है।