BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन
28-Dec-2020 01:07 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI : इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां रंगदारी मांगने पहुंचे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला. जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है.
घटना सोनबरसा थाना इलाके के मयूरबा गांव की है. जहां रंगदारी मांगने आये दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला. दोनों अपराधी की पहचान सोनबरसा के रहने वाले सूरज दास पिता वसंत बैठा तथा दूसरा सोनू पिता राम सृष्ट पासवान के रुप में की गई है. अपराधियों के पास से 2 गोली और एक देसी कट्टा बरामद किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मयूरबा गांव निवासी होमगार्ड के जवान उपेंद्र यादव से हथियार के बल पर दो अपराधी रंगदारी मांगने पहुंचे थे. उपेंद्र ने जब रंगदारी देने से मना कर दिया तो अपराधियों ने हथियार से उपेंद्र यादव को मारने की कोशिश की. तब उपेंद्र यादव ने शोर मचाना शुरू कर दिया. जिसके बाद मौके पर सैकड़ों की संंख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गये और दोनों अपराधियों को पीटना शुरू कर दिया.
स्थानीय लोगों ने बाताया कि दोनों अपराधियों ने फायरिंग भी की, लेकिन ग्रामीणों ने नहीं छोड़ा और बेरहमी से पिटाई की,जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मृतक अपराधी की पहचान की जा रही है. बताया जा रहा है कि उपेंद्र यादव का कारोबार भी है. चार दिन पहले ही उनसे रंगदारी मांगी गई थी, उसे लेकर ही दोनों अपराधी आज जवान को धमकाने पहुंचे थे.