आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
20-Dec-2022 12:54 PM
BAGHA : खबर बगहा की है, जहां शराब की छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर हमला कर दिया गया। हमले की चपेट में आए 3 पुलिस वाले घायल हो गए। मामला रामनगर थाना क्षेत्र के धांगड़ टोली का है, जहां ग्रामिणों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। तीनों घायल जवानों को उपस्वास्थ्य केंद्र रामनगर में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ पुलिस की टीम को शराब की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उत्पाद विभाग के साथ मिलकर छापेमारी शुरू की। लेकिन पुलिस को देखते ही गांव के लोग भड़क गए और जवानों की टीम पर हमला कर दिया। घायलों को इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया है। हमले के दौरान हालत ऐसे हो गए थे कि पुलिस वाले अपनी जान बचाते हुए इधर-उधर भागने लगे।
हमले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। कई लोग पुलिस की पकड़ में भी आ गए हैं। उत्पाद विभाग की इंस्पेक्टर ममता कुमारी ने बताया की वार्ड 3 में जैसे ही टीम छापेमारी करने पहुंची, महिलाओं ने हमला कर दिया और उत्पाद विभाग की गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दिया।