ब्रेकिंग न्यूज़

आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान

Home / crime / शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले सिपाही की हत्या, भाई के...

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले सिपाही की हत्या, भाई के साथ मिलकर लड़की ने घटना को दिया अंजाम

04-Jun-2022 01:36 PM

SIWAN: खबर सीवान की है, जहां उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में दो दिन पहले सिपाही देश दीपक की हत्‍या मामले में कानपुर की पुलिस ने सीवान के बसंतपुर पुलिस की मदद से भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सिवान की युवती से देश दीपक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने युवती ने शादी का वादा किया था। लेकिन बीते 22 अप्रैल को उसने किसी और से शादी कर ली। जिससे नाराज युवती ने उसकी हत्या करदी। 


दो दिन पहले हुई थी यूपी के सिपाही की हत्‍या

बसंतपुर थानाध्‍यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि कानपुर के बिल्‍हौर थाना क्षेत्र के बिल्‍हौर थाने में तैनात सिपाही की हत्‍या प्रेम प्रसंग मामले में की गई है। पुलिस ने छानबीन की तो आरोपितों का लोकेशन सीवान जिले के खोड़ीपाकर में मिला। जिसके बाद बिल्‍हौर थाने के एसआइ मंसूर अहमद बसंतपुर थाने आए। यहां की पुलिस की सहायता से दोनों भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्‍हें अपने साथ ले गई। आरोप है कि सिपाही देश दीपक की बेरहमी से हत्‍या कर दोनों भाग आए थे। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की तो सच सामने आया। 


शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध 

जानकारी के अनुसार, देश दीपक बिल्‍हौर थाने के पास ही किराये के मकान में रहता था। उसके साथ एक और कांस्‍टेबल रहता था। बुधवार को गला रेतकर उसकी हत्‍या कर दी गई। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पु‍लिस की छह टीमों को तैनात किया गया है। पता चला कि सिवान की एक लड़की अपने स्‍वजन के साथ बिल्‍हौर आई थी। पु‍लिस ने तफ्तीश के दौरान घटना से कनेक्‍शन जोड़ा तो दोनों भाई-बहन के तार जुड़ते चले गए।


फेसबुक पर हुई थी दोस्‍ती 

बताया जाता है कि देश दीपक की दोस्‍ती फेसबुक पर सीवान की रहने वाली युवती से हुई। इसके बाद वह युवती कई बार कानपुर आई। वह सिपाही के कमरे में रहती थी। शादी के नाम पर संबंध बनता रहा, लेकिन जब शादी की बात आई तो देश दीपक ने शादी से इंकार कर किसी और से शादी कर ली। जिसके बाद सीवान की युवती ने उससे बदला लेने की ठान ली। वह सिपाही की शादी के बाद भी एक बार बिल्‍हौर गई, लेकिन तब वह छुट्टी पर था इस कारण उसकी जान बच गई। लेकिन इस बार पूरी तैैयारी के साथ भाई-बहन गए और हत्या को अंजाम दिया।