ब्रेकिंग न्यूज़

जानिए क्या है नया Income Tax Form 121, इन लोगों की टेंशन होगी खत्म; यहां समझिए पूरा नियम बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! “वापसी की आहट या फैंस का भ्रम?” नेट्स में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, ‘थाला’ की एंट्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जानिए कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी

Home / crime / गिफ्ट के तौर पर शराब लेकर ससुराल आ रहा था शख्स, चढ़ गया...

गिफ्ट के तौर पर शराब लेकर ससुराल आ रहा था शख्स, चढ़ गया पुलिस के हत्थे

28-Mar-2021 05:58 PM

DESK:- होली के मौके पर गिफ्ट के तौर पर मिठाईयां और ड्राइ फ्रूट लेकर जाते लोगों को आपने जरूर देखा होगा। लेकिन क्या किसी को ससुराल में गिफ्ट के तौर पर  शराब ले जाते देखा है? नहीं ना तो देखिए इस शख्स को जो शराब की बोतले लेकर उत्तर प्रदेश से पैदल बिहार के कैमूर जिला स्थित अपने ससुराल जा रहा था। लेकिन तभी मोहनिया में जांच के दौरान पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने 15 पीस शराब की बोतल के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया।

news image

गिरफ्तार राजेश यादव उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का रहने वाला है। उसने बताया कि उसका ससुराल बिहार के कैमूर जिला स्थित रामगढ़ में है। जहां होली के मौके पर वह ससुराल जा रहा था और गिफ्ट के तौर पर शराब की बोतले भी साथ लेकर जा रहा था। उसका कहना है कि यह शराब वह अपनी पत्नी और साले के लिए लेकर जा रहा था। आश्चर्य की बात तो यह है कि बस और ट्रेन नहीं मिलने के कारण वह झोले में 15 पीस शराब की बोतल रखकर पैदल ही ससुराल के लिए निकल गया लेकिन तभी समेकित जांच चौकी पर मोहनियां थाना और उत्पाद विभाग की टीम ने उसे धड़ दबोचा। 

   news image

मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया गिरफ्तार शख्स उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जिसका नाम राजेश यादव है। कैमूर जिले के रामगढ़ इलाके में वह अपने ससुराल जा रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि होली के मौके पर साले और बीवी को शराब गिफ्ट देने वह उत्तर प्रदेश से पैदल बिहार पहुंचा था। जांच के क्रम में मोहनिया पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा समेकित जांच चौकी पर इसे गिरफ्तार कर लिया गया है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।