Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित?
31-Aug-2025 08:16 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के सासाराम जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के चंदवा गांव में शनिवार देर शाम गोलीबारी की बड़ी वारदात सामने आई। अपराधियों ने घर के दरवाजे पर बैठे दो ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में ग्रामीण बुटन के बेटे शाह जोखन शाह की मौत हो गई, जबकि शिवपुजन सिंह का पुत्र कमलेश सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हैं।
घटना के बाद गांव में भगदड़ और दहशत का माहौल बन गया। इसी बीच भाग रहे अपराधियों में से दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से एक अपराधी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर सदर अस्पताल में भर्ती है। तीसरा अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहा।
शनिवार शाम जोखन शाह और कमलेश सिंह यादव अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे। तभी तीन बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जोखन शाह को छाती में गोली लगी और अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। कमलेश यादव को पीठ में गोली लगी है और उनका इलाज अस्पताल में जारी है। गोलीबारी के बाद घबराए अपराधियों की बाइक गांव में ही फंस गई, जिसके बाद दो अपराधी एक घर में छिप गए। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर बुरी तरह पीट दिया।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों अपराधियों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल भेजा। वहां इलाज के दौरान एक अपराधी ने दम तोड़ दिया। दूसरे की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद एसपी रौशन कुमार, एसडीएम आशुतोष रंजन और एसडीपीओ दिलीप कुमार अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच की। फिलहाल, दोनों अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है।
वारदात के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। पुलिस प्रारंभिक जांच में मान रही है कि घटना पुरानी रंजिश या आपसी विवाद से जुड़ी हो सकती है। हालांकि, अभी तक किसी ठोस कारण की पुष्टि नहीं हुई है।