ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल

सहरसा में बोलेरो से 193 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर भी गिरफ्तार

सहरसा में पुलिस ने बोलेरो से 193 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

03-Aug-2025 09:19 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद शराब और गांजा तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनमें पुलिस के खौफ खत्म हो गया है। यही कारण है कि आए दिन ये पुलिस को चुनौती देने का काम करते हैं। लेकिन इस बार सहरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब के साथ धंधेबाज को दबोचा है। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेजा गया है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। 


सहरसा के पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर जिले में अवैध शराब का सेवन, निमार्ण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन को रोकने और शराब तस्कारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए विशेष अभियान इन दिनों चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिषी अपर थानाध्यक्ष को जिला आसुचना ईकाई के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ तस्करों के द्वारा एक सफेद रंग का बोलेरो कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर - BR-39C-9697 है। जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब है। ये लोग इस कार को लेकर गोरहों चौक से महिषी की तरफ जा रहे हैं। 


मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिषी थाना की टीम गोरहों टोल महिषी मुर्गा फार्म से 50 मीटर उत्तर पक्की सड़क के पास पहुंचे तो देखा कि गोरहों चौक की तरफ से एक सफेद रंग की बोलेरो आ रही है, जिसे पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर रुकवाया। पुलिस की टीम को देखकर गाड़ी में बैठे दोनों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस की टीम ने एक को पकड़ लिया जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। उक्त बोलेरो की जब तलाशी ली गयी तब उसमें से 193.875 ली० विदेशी शराब बरामद किया गया। 


जिसके बाद महिषी थाने में केस दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इनकी निशानदेही पर अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान अमरेन्द्र सिंह उर्फ पांडव कुमार पे० - स्व० रामानंद सिंह, सा० - कुम्हरा, थाना - महिषी (जलई ओ०पी०), जिला- सहरसा के रूप में हुई है। जिसके पास से एक फोर व्हीलर और एक टू व्हीलर बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।