Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी BRABU सीनेट बैठक में हंगामा: VC के फैसलों पर सवाल, रिश्तेदार को सलाहकार बनाने और कॉलेज संबद्धता पर गरमाई बहस छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ
15-Apr-2025 06:49 PM
By Ranjan Kumar
Bihar Crime News: खबर सासाराम से है, जहां चेनारी के गुप्ता धाम स्थित मंदिर से धातु के चार प्राचीन मूर्तियों को चुरा लिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो मूर्ति चोर को गिरफ्तार किया है तथा इन दोनों के निशानदेही पर छापामारी कर चोरी के चारों मूर्तियां बरामद कर ली है। इस दौरान चोरी की मूर्ति खरीदने वाले दो शख्स भी गिरफ्तार कर लिया गया है। नित्क्
बताया जाता है कि शनिवार की रात चोरों ने कैमूर पहाड़ी पर स्थित गुप्ता धाम मंदिर से चार प्राचीन मूर्तियों को चुरा लिया था। जिसे चेनारी के तेलारी स्थित दो शख्स को बेच दिया गया था। मंदिर के पुजारी ने इस मामले में चेनारी थाना में मुकदमा दर्ज कराया तथा आसपास के ही तीन लोगों पर शक भी जाहिर किया।
पुलिस ने जब इस संबंध में उगहनी के ज्वाला पासवान एवं काजू शर्मा नामक युवको को पकड़ के पूछताछ की तो इन लोगों ने अपना अपराध स्वीकार किया तथा साथ में रवि कुमार नामक एक अन्य युवक की भी संलिप्तता बताई। इन लोगों ने बताया कि तेलारी के नंदलाल सेठ तथा छोटेलाल कुमार से चारों मूर्तियां बेची गई है। पुलिस ने नंदलाल सेठ तथा छोटेलाल के यहां छापामारी कर चारों प्राचीन मूर्तियां बरामद कर ली है।
साथ ही मूर्ति चुराने वाले ज्वाला पासवान, काजू शर्मा तथा मूर्ति खरीदने वाले छोटेलाल एवं नंदलाल सेठ उर्फ चंदन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में रवि कुमार नामक एक मूर्ति चोर फरार बताया जाता है। बता दें कि चोरी गए तमाम मूर्तियां बेसकीमती है। प्राचीन पीले धातु की काली, लक्ष्मी, दुर्गा तथा पंचमुखी गणेश जी की मूर्ति है।