अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा
01-May-2022 07:19 AM
PATNA : दानापुर डीएसपी की गाड़ी चोरी करने का आरोप हो मुकेश सहनी के ऊपर लगा है। मुकेश सहनी को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार भी कर लिया है। पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी के बेटे मुकेश सहनी की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल से हुई है। मुकेश सहनी के साथ-साथ उसके एक साथी को भी पटना एसटीएफ की टीम में गिरफ्तार किया है। इन दोनों की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर के डालकोला से हुई है।
पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी का बेटा मुकेश सहनी समस्तीपुर के मुफस्सिल थाने के लगूनिया का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उसने पटना में पोस्टेड एक डीएसपी की गाड़ी चोरी की। इस मामले में पुलिस को मुकेश की तलाश थी। पटना एसटीएफ की टीम को यह जानकारी मिली कि मुकेश पश्चिम बंगाल में छिपा बैठा है। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने उसे धर दबोचा। मुकेश गाड़ी चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुका है। मुकेश के साथ भोजपुर के चांदी के रहने वाले सुनील कुमार को भी गिरफ्तार किया है।
मुकेश की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की चुराई हुई सुमो गोल्ड गाड़ी बरामद कर ली गई है। 60 हजार में मुकेश गाड़ी बेचने का सौदा कर चुका था। बताया जाता है कि मुकेश हर हफ्ते एक गाड़ी चोरी कर बेचने के लिए पश्चिम बंगाल निकल जाता था। उधर पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी ने अपने बेटे मुकेश सहनी की गिरफ्तारी पर कहा है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है और अपने बेटे से वह सभी रिश्ते खत्म कर चुके हैं। गिरफ्तारी के बाद एसडीएम ने इन दोनों को दानापुर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब आगे की पूछताछ कर रही है। संभव है कि किसी बड़े वाहन चोरी के नेटवर्क का खुलासा हो।