ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार में अपराधी बेलगाम: बाइक लूट के दौरान मेडिकल प्रैक्टिशनर को मारी गोली, हालत गंभीर

पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र में बाइक लूट के दौरान अपराधियों ने मेडिकल प्रैक्टिशनर मोहम्मद जावेद को गोली मार दी। घायल जावेद को गंभीर हालत में मैक्स हॉस्पिटल रेफर किया गया। पुलिस जांच में जुटी है।

30-Jul-2025 10:08 PM

By First Bihar

PURNEA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनमें पुलिस का डर खत्म हो गया है। इस बार अपराधियों ने अपनी उपस्थिति पूर्णिया जिले में दर्ज करायी है. जहां बाइक छीनने के दौरान अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को आनन-फानन में जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने मैक्स हॉस्पिटल में रेफर किया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना पूर्णिया जिले के कसबा थाना के खजाना गांधी नगर के पास की है। जहां अपराधियों ने एक बाइक सवार मेडिकल प्रैक्टिशनर मोहम्मद जावेद को गोली मार दी। 


जावेद के जीजा अशरफ ने बताया कि जावेद पूर्णिया से ईदगाह  जा रहा था। तभी गांधी नगर के पास तीन अपराधियों ने उसे रोका और बाइक छीनने लगा। जब जावेद ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली जावेद के गले के पास लगी है। गंभीर हालत में उसे जीएमसीएच ले जाया गया। जहां से मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है। 


घटना की सूचना मिलते ही कस्बा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग इस घटना से हैरान है, इलाके में यह चर्चा हो रही है कि अब फिर से बाइक छीनने की घटना शुरू हो गयी है। बाइक के लिए गोली मारी गयी है। यह घटना इलाक में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

पूर्णिया से प्रफुल झा की रिपोर्ट