ब्रेकिंग न्यूज़

सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर

Home / crime / पत्नी की सगी बहन से करना चाहता था शादी, नाकाम होने पर साली...

पत्नी की सगी बहन से करना चाहता था शादी, नाकाम होने पर साली की अश्लील वीडियो कर दी वायरल

06-Jun-2022 11:49 AM

GAYA: खबर गया की है, जहां बीते दिनों अपने सास और ससुर पर साली से शादी का दबाव बनाने के लिए साली को नशीला पदार्थ खिला कर उसके ही जीजा ने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी जीजा को रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सिर्फ अश्लील वीडियो वायरल किया था बल्कि अपने फेसबुक पर देसी कट्‌टा हाथ में लेकर अपनी तस्वीर भी वायरल किया था। बांकेबाजार पुलिस और मेडिकल पुलिस ने मिलकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बांकेबाजार ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद मेडिकल थाने की पुलिस को इसकी सुचना दे दी। 


बताया जाता है कि आरोपी रवि कुमार की पत्नी भी सही सलामत है और उसके चार बच्चे भी हैं। इसके बाद भी वह अपनी साली से शादी करने का दवाब सास-ससुर पर बना रहा था। लेकिन सास-ससुर ने दामाद के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। जिसके बाद आरोपी ने एक दिन ससुराल पहुंच कर साली को रात के खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बना लिया। और वीडियो को वायरल भी कर दिया। 


इसके बाद ससुर ने बांकेबाजार थाने से लेकर वरीय अधिकारियों तक इसकी जानकारी पहुंचाई। और मदद की गुहार लगाने लगे। इसके बाद आरोपी के खिलाफ बांकेबाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामला दर्ज किए जाने के दस दिनों के अंदर ही आरोपी को बांकेबाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उससे हथियार लेकर फोटो खिंचवाने और उसे वायरल करने की बात पूछी तो उसने बताया कि हथियार उसका नहीं बल्कि उसके दोस्त का था।


जब पुलिस उसके दोस्त से इस बारे में पूछताछ की थी तो उसने भी वह मेरा पिस्टल नहीं मेरे दोस्त का है बताया। फिलहाल, अभी तक पुलिस के हांथ पिस्टल नहीं लगी है। आगे की कार्रवाई मेडिकल पुलिस दे दी गई है। क्योंकि रवि मेडिकल थाना क्षेत्र के सोहन बिगहा का रहने वाला है। उसके खिलाफ यहां भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।