Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल
09-Aug-2025 08:45 PM
By FIRST BIHAR
Chandan Mishra Murder Case: पटना के पारस अस्पताल में हुए कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल दो और आरोपियों को एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के नगपुरा निवासी विजयकांत पांडेय उर्फ रुद्रा पांडेय उर्फ धन्नु (शूटर) और सिमरी थाना के खंदरा वार्ड नंबर-1 निवासी राजेश यादव (हथियार सप्लायर) शामिल हैं।
यह हत्याकांड 17 जुलाई की सुबह शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित पारस अस्पताल में हुआ था, जहां इलाज के लिए भर्ती कुख्यात चंदन मिश्रा को अपराधियों ने गोली मार दी थी। वारदात के बाद सभी हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे।
एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि घटना से एक दिन पहले राजेश यादव हथियार लेकर पटना पहुंचा था। उसने रूपसपुर थाना क्षेत्र स्थित आनंद विहार कॉलोनी में अपने दोस्त रोहित के घर पर रात गुजारी और शूटरों को हथियार उपलब्ध कराए। इसके बाद उसने चंदन मिश्रा की गतिविधियों की रेकी भी की। घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए।
राजेश की निशानदेही पर जब पुलिस ने रोहित के घर पर छापा मारा, तो वहां से 190 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत रूपसपुर थाना में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है।एसएसपी ने बताया कि वारदात के बाद राजेश और विजयकांत हरियाणा और गुजरात में अलग-अलग जगहों पर छिपे हुए थे। पुलिस और एसटीएफ की टीम इन पर लगातार नजर बनाए हुए थी, जिसके बाद गुजरात में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। राजेश यादव ने बताया है कि उसने अपने साथी धन्नु और बलवंत के साथ मिलकर पारस अस्पताल की रेकी की थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस हत्या की साजिश शेरू सिंह के कहने पर रची गई थी।
इस हत्याकांड में अब तक प्राथमिकी अभियुक्त तौसिफ राजा उर्फ बादशाह को उसके साथियों हर्ष, भीम और निशु खान के साथ कोलकाता के आनंदपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा बलवंत सिंह, रविरंजन और अभिषेक को भोजपुर पुलिस और एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ा था, जिसमें बलवंत और रविरंजन के पैर में गोली लगी थी। दोनों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।