ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Home / crime / पटना में सजी थी 'सेक्स की मंडी', मॉल में जॉब दिलाने के नाम...

पटना में सजी थी 'सेक्स की मंडी', मॉल में जॉब दिलाने के नाम पर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 1 लाख में दो लड़कियों का किया सौदा

16-Nov-2019 07:59 AM

PATNA: राजधानी पटना के पॉश एरिया पत्रकार नगर में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. नाबालिग लड़कियों को मॉल में जॉब दिलाने के नाम पर कई महीनों से जिस्मफरोशी का काला धंधा बदस्तूर चल रहा था. कम उम्र की लड़कियों को बहला-फुसलाकर जिस्म की मंडी सजाई जा रही थी.


पुलिस ने इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस दलदल में फंसी दो लड़कियों ने पुलिस के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उन दोनों की मुलाकात नीलम उर्फ पूजा नाम की महिला के साथ हुई, मॉल में जॉब दिलाने के नाम पर नीलम ने दोनों लड़कियों को फांस लिया. घर पर एक दिन जब दोनों सहेलियों को डांट पड़ी तब दोनों घर से भागकर रामकृष्णानगर के तिवारी चौक पर रहने वाली नीलम के पास गईं.


जिसके बाद जिस्मफरोशी के धंधे में ढकेलने के लिए नीलम ने 1 लाख रुपये में दोनों लड़कियों को बेच दिया. जिसकी भनक लगने के बाद वो दोनों किसी तरह वहां से बच कर निकल गई. जिसके बाद पुलिस ने नीलम के अड्डे पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान पुलिस ने इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया.


इस मामले में पुलिस ने दोनों लड़कियों की निशानदेही पर देह व्यापार में लिप्त कुसुम और बीना नाम की महिलाओं को गिरफ्तार किया. आरोपियों ने बताया कि नीलम और उसका पति अमित भोली-भाली लड़कियों को जॉब दिलाने के नाम पर अपने चंगुल में फंसाकर लाता था और इस दलदल में धकेल देता था. वहीं रैकेट की मुख्य संचालिका बेगमजी, नीलम उर्फ पूजा, उसका पति अमित और रैकेट की अभी भी फरार हैं.