Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक
15-Jul-2021 07:06 AM
PATNA : राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के ऊपर एसिड फेंकने की धमकी दी। साथ ही साथ प्रेमिका के साथ अंतरंग संबंध वाले फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। लेकिन प्रेमी वीडियो वायरल कर पाता उसके पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।
दरअसल यह पूरा मामला पटना के सुलतानगंज थाना इलाके का है। एक लड़की ने सुल्तानगंज थाने में कंप्लेन किया जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया। युवती का आरोप है कि उसका प्रेमी जो एक स्कूल का संचालक भी है उसने एसिड फेंकने और अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। प्रेमी को धमकी देना भारी पड़ गया। पुलिस मौके पर पहुंची और आधी रात को ही उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित स्कूल संचालक सुमित रंजन सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सुमित टेकारी रोड का रहने वाला है। सुल्तानगंज थाने के मुताबिक उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
घटना के बारे में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक लड़की सुमित के ही स्कूल में पढ़ाने का काम करती थी। दोनों के बीच इसी दौरान प्रेम हो गया। इसका पता चलने के बाद लड़की के घर वालों ने विरोध जताया तो उसने सुमित से बातचीत बंद कर दी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सुमित नाराज हो गया और फोन पर धमकी देने लगा। उसने यह भी धमकी दी कि अगर लड़की उसके पास नहीं आई तो आज उसके ऊपर एसिड फेंक देगा। सुमित की धमकी से परेशान उसकी प्रेमिका ने आखिरकार पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कर दी इसके बाद सुमित की गिरफ्तारी हो गई।