ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम!

Home / crime / पटना में फिर लूट के दौरान मर्डर, स्कॉर्पियो लेकर भागे अपराधी

पटना में फिर लूट के दौरान मर्डर, स्कॉर्पियो लेकर भागे अपराधी

30-Nov-2020 07:58 AM

By BADAL ROHAN

PATNA : राजधानी में लूट और हत्याओं का दौर जारी है. अपराधी पुलिस के क्राइम कंट्रोल को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उसे रोकने में असफल साबित हो रही है. 

ताजा मामला पटना सिटी के  फतुहा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित पीहू फूड प्लाजा के पास की है, जहां रविवार की देर रात अपराधियों ने स्कॉर्पियो चालक की हत्या कर  स्कॉर्पियो लूट कर फरार हो गए. 

घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि  पटना की ओर से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी पेट्रोल पंप के आगे फोरलेन पर  रुकी थी.  चालक गाड़ी से उतरा और उसी दौरान लुटेरों ने हथियार के बल पर  स्कार्पियो की चाबी छीनने लगे. जब चालक ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी और स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए.

वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है. मृतक की पहचान नवादा निवासी 42 साल के सत्येंद्र यादव के रूप में की गई है. घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी राजेश कुमार मांझी ने बताया कि   स्कॉर्पियो चालक से किसी बात को लेकर हुई बहस में इस वारदात को अंजाम दिया गया हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है, सीसीटीवी का फुटेज चेक किया जा रहा है. जल्द ही मामले का खुलासा होगा.